
ऋ षिकेष (आरएनएस)। वीकेंड पर संयुक्त यात्रा रोडवेज बस अड्डे पर दिल्ली रूट के पर्यटकों का दबाव बढऩे से रोडवेज की यातायात व्यवस्था लडख़ड़ा गई। वाहनों के इंतजार में सवारिया सामान के बोझ के साथ इधर-उधर भटकती रही। परेशानी का संज्ञान लेकर रोडवेज डिपो प्रशासन ने दिल्ली रूट पर 8 अतिरिक्त बसें संचालित कर व्यवस्था को संभाला। रविवार को दोपहर करीब 12 बजे के बाद संयुक्त यात्रा रोडवेज बस अड्डा परिसर में दिल्ली रूट के पर्यटकों की फजीहत हुई। अचानक बसों की कमी पडऩे पर सवारियां वाहनों का इंतजार करती नजर आयी। काफी देर बाद भी वाहन की आमद नहीं होने से परेशान लोग पूछताछ केंद्र पहुंचे और संबंधित कर्मचारी को बस अड्डा परिसर में दिल्ली रूट के वाहन नहीं होने की शिकायत की। शिकायत का संज्ञान लेकर स्थानीय रोडवेज डिपो प्रशासन ने दिल्ली रूट पर अतिरिक्त वाहनों को संचालित किया, तब जाकर लोगों को राहत मिली। दोपहर 3 बजे के बाद स्थिति सामान्य हो सकी। रोडवेज डिपो के सहायक महाप्रबंधक पीके भारती ने बताया कि वीकेंड पर यात्रियों की भीड़ बढऩे से व्यवस्था प्रभावित हुई है। दिल्ली रूट पर 8 अतिरिक्त वाहनों का संचालन करने के बाद यातायात व्यवस्था सुचारू की गई।
The National News
This is really interesting, You’re a very skilled blogger. I’ve joined your feed and look forward to seeking more of your magnificent post. Also, I’ve shared your site in my social networks!
There is definately a lot to find out about this subject. I like all the points you made
162830 809125hey there i stumbled upon your site searching about the internet. I wanted to say I enjoy the look of issues around here. Maintain it up will save for positive. 918322