Breaking News
rawatr

मुख्यमंत्री का जन्मदिन उत्साह व गरिमा के साथ मनाया

rawatr

देहरादून (संवाददाता)। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत का जन्मदिन गुरुवार को भाजपा मुख्यालय में उत्साह व गरिमा के साथ मनाया गया। इस उपलक्ष्य में मुख्यालय में हवन व सुंदरकांड का पाठ किया गया। भाजपा प्रदेश मीडिया प्रमुख देवेंद्र भसीन ने बताया कि मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत का 59वां जन्मदिन उत्साह व गरिमा के साथ मनाया गया। सुंदरकांड के बाद प्रसाद स्वरूप सहभोज का आयोजन किया गया है।
वहीं नगर निगम की ओर से मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के जन्मदिन पर शहर में 15 दिन तक विशेष सफाई अभियान चलाया जा रहा है। महापौर सुनील उनियाल गामा ने निगम अधिकारियों के साथ बैठक कर जिम्मेदारी तय की। विशेष सफाई अभियान की बैठक में महापौर ने मुख्यमंत्री के जन्मदिन को लेकर 20 दिसंबर से पांच जनवरी तक अभियान चलाने के निर्देश दिए। 

Check Also

हरेला पर्व पर मालाग्राम पहुंचे मुख्यमंत्री, सघन पौधरोपण कर दिया हरित संरक्षण का संदेश

 देहरादून ।  हरेला पर्व के उपलक्ष्य में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को जनपद …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *