Breaking News

दर्जनों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा का दामन थामा

रूद्रपुर (संवाददाता)। आवास विकास शिव शत्ति मंदिर के पास आयोजित चुनावी सभा में भाजपा मेयर प्रत्याशी रामपाल सिंह और विधायक राजकुमार ठुकराल, जिलाध्यक्ष शिव अरोरा के समक्ष हरीश शर्मा, रमेश थापा और संजय गुप्ता के नेतृत्व में दर्जनों लोगों ने कांग्रेस छोड़ भाजपा का दामन थाम लिया। भाजपा में शामिल हुए सभी लोगों का भाजपा नेताओं ने फूल मालाओ से जोदार स्वागत किया।  इस दौरान आयोजित सभा में विधायक राजकुमार ठुकराल ने आवास विकास में शिव शत्ति मंदिर को राजनीति का अखाड़ा बनाने वालों पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेसी धार्मिक स्थलो पर भी राजनीति करने से बाज नहीं आ रहे। उन्होने कहा कि पिछले दिनों शिव शत्ति मंदिर कमेटी के अध्यक्ष के लिए आवास विकास की जनता ने हरिशंकर अग्रवाल को अध्यक्ष और जेबी सिंह को महामंत्री चुना था लेकिन संकीर्ण मानसिकता के कांग्रेसियों ने मंदिर के कार्यालय में ही ताला लगा दिया। श्री ठुकराल ने कहा कि जनता को आज अच्छे बुरे का फर्क समझने की जरूरत है। रिमोट से संचालित होने वाले लोगों के हाथ में नगर निगम का नेतृत्व सौंपा तो जनता को इसकी बड़ी कीमत चुकानी पडेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा ने नगर निगम चुनाव में मेयर और पार्षद पदों पर ईमानदार और स्वच्छ छवि वाले प्रत्याशियों को चुनाव में उतारा है। उन्होंने भाजपा मेयर प्रत्याशी और पार्षद प्रत्याशियों को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की। सभा में रीना जग्गा, ललित मिगलानी, विकास शर्मा, वेद ठुकराल, राजकुमार खनीजो,राकेश सिंह, संजय ठुकराल,सुष्ज्ञमा अरोरा,अशोक जग्गा, राजू त्रिखा, संजीव आहूजा, समीर चैधरी, अनिल कुमार गुप्ता, सचिन चîन्न, संजय सिंघल, कपिल कटारिय, सचिन छाबड़ा, दीपक ग्रोवर,राजेश जग्गा, कैलाश बुधानी, विकास शर्मा, हरीश खुग्गर,मनमोहन राय, मदन राय, दर्शन रेलन, राजेंद्र साहनी, जय प्रकाश रूहेला, रीता अरोरा आदि लोग मौजूद थे। 

Check Also

प्रदेश के सभी उच्च शिक्षण संस्थानों को राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुरूप मॉडिफाई किया जाए : मुख्य सचिव

देहरादून ।  मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने सोमवार को सचिवालय में उच्च शिक्षा विभाग की …

2 comments

  1. 138712 779063I like this web site so a lot, saved to favorites . 326522

  2. 890242 583807Sweet internet site, super pattern , real clean and utilize genial . 747988

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *