Breaking News
Rapid speed dumper

तेज रफ्तार डंपर घर में घुसा, 4 की मौत

Rapid speed dumper

लखनऊ । उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले में एक डंपर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक घर में जा घुसा और इसकी चपेट में आकर चार की मौत हो गई। हादसे में दादा-दादी और दो बच्चे मारे गए, जबकि माता-पिता गंभीर रूप से घायल हो गए।  सुबह सादिकपुर सेमराहा गांव में जोरदार आवाज से पड़ोसियों की नींद खुली। पड़ोसी फौरन शिव प्रताप लोधी के घर की और दौड़े। मंझनपुर-प्रयागराज रोड पर स्थित लोधी के घर को डंपर ने बुरी तरह नुकसान पहुंचाया। इसकी चपेट में आकर सिर्फ परिवार के सदस्य ही नहीं बल्कि मवेशी भी मारे गए।  ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि बताया कि लोधी, उनकी पत्नी शिवकली और उनके पोते अजय और पोती पर्णी जब नींद में थे, तभी डंपर ने उन्हें रौंद दिया और चारों की मौत हो गई। ग्रामीणों ने डंपर के चालक को बुरी तरह पीटकर पुलिस के हवाले कर दिया। गुस्साए ग्रामीणों ने राजमार्ग पर जाम भी लगाया।

Check Also

Iskustva Sa Plus Hosting Uslugama: Što Su Korisnici Otkrili

U ovom članku istražujemo iskustva korisnika Plus hosting usluga, fokusirajući se na ono što su …

One comment

  1. 192932 156052Glad to be 1 of numerous visitants on this amazing internet site : D. 918704

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *