
लखनऊ । उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले में एक डंपर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक घर में जा घुसा और इसकी चपेट में आकर चार की मौत हो गई। हादसे में दादा-दादी और दो बच्चे मारे गए, जबकि माता-पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। सुबह सादिकपुर सेमराहा गांव में जोरदार आवाज से पड़ोसियों की नींद खुली। पड़ोसी फौरन शिव प्रताप लोधी के घर की और दौड़े। मंझनपुर-प्रयागराज रोड पर स्थित लोधी के घर को डंपर ने बुरी तरह नुकसान पहुंचाया। इसकी चपेट में आकर सिर्फ परिवार के सदस्य ही नहीं बल्कि मवेशी भी मारे गए। ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि बताया कि लोधी, उनकी पत्नी शिवकली और उनके पोते अजय और पोती पर्णी जब नींद में थे, तभी डंपर ने उन्हें रौंद दिया और चारों की मौत हो गई। ग्रामीणों ने डंपर के चालक को बुरी तरह पीटकर पुलिस के हवाले कर दिया। गुस्साए ग्रामीणों ने राजमार्ग पर जाम भी लगाया।
The National News
192932 156052Glad to be 1 of numerous visitants on this amazing internet site : D. 918704