Breaking News
madhuri and alia

आलिया भट्ट सिल्वर स्क्रीन पर माधुरी को टक्कर देने के लिये सीख रही कथक

madhuri and alia

बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट सिल्वर स्क्रीन पर माधुरी दीक्षित को टक्कर देने के लिये इन दिनों कथक सीख रही हैं। बॉलीवुड फिल्मकार करण जौहर फिल्म कलंक बनाने जा रहे हैं। फिल्म कलंक में माधुरी दीक्षित ,वरुण धवन और आलिया भट्ट जैसे सितारे मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। इस फिल्म में आलिया, माधुरी को टक्कर देने के लिए कथक की ट्रेनिंग ले रही है। फिल्म में माधुरी और आलिया का एक डांस शूट होना है। इस शूट के लिए फिल्म की टीम सब कुछ परफेक्ट करने में जुटी हुई है। यह एक क्लासिकल गाना होगा जिसमें पुराने समय की झलक नजर आएगी। माधुरी दीक्षित को कथक में टक्कर देने के लिए आलिया को कड़ी मेहनत करनी होगी इसीलिए वह इस डांस फॉर्म की ट्रेनिंग लेनी शुरू कर चुकी हैं। आलिया को इस गाने के लिए यह डांस फॉर्म सीखनी थी जो उन्होंने इससे पहले कभी नहीं किया है। आलिया ने पिछले डेढ़ महीने से कड़ी ट्रेनिंग शुरू कर दी है और यह उनके किरदार के लिए बेहद जरूरी है।

Check Also

Preparing For Ozwin Casino Sign Up With Accurate Personal Details

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *