
देहरादून (सू0वि0)। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम से इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक (आईपीपीबी) का शुभारम्भ किया। आईपीपीबी की शुरूआत देशभर में 650 शाखाओं व 3250 पहुंच केंद्रों (एक्सेस प्वाइंट) से की जा रही है। आम आदमी के लिए सुगम, किफायती व भरोसेमंद बैंक के रूप में सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आईपीपीबी की स्थापना की जा रही है। डाकियों व ग्रामीण सेवकों के बड़े नेटवर्क से लोगों को घरों में जाकर बैंकिंग सुविधा उपलब्ध कराई जायेगी। इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक की टैग लाइन “आपका बैंक, आपके द्वार” है। मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावतने जीपीओ देहरादून में इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक (आईपीपीबी) देहरादून शाखा का उद्घाटन किया। चार खाताधारकों को क्यू०आर० कार्ड वितरित किये व इसके लोगो को लाँच किया। अभी उत्तराखंड में आईपीपीबी की कुल 12 शाखाएँ खोली जा रही हैं। इसके लिए 60 पहुंच केन्द्र (एक्सेस प्वाइंट) बनाये जा रहे हैं। मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने आईपीपीबी की शुरूआत कर उन संस्थाओं को पुनर्जीवित करने का कार्य किया है, जिन से लोग दूर हो रहे थे। आईपीपीबी की शुरूआत होने से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी। बचत के लिए लोगों की सोच में नया परिवर्तन आयेगा। आईपीपीबी की व्यवस्था ग्रामीण अर्थव्यवस्था में सुधार के साथ ही गेम चेन्जर साबित होगी। मनीआॅर्डर व्यवस्था पर उत्तराखण्ड की अर्थव्यवस्था रही है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के डिजिटल इंडिया के सपने को साकार करने में यह एक अच्छी शुरूआत है। उन्होंने रेडियो को लोकप्रिय बनाने में, दूरदर्शन को और अधिक मजबूती प्रदान करने का कार्य किया है। खादी को बढ़ावा दिया जा रहा है। खादी के अधिक उपयोग से सिल्क के उद्योगों में अच्छी कमाई हो रही है। आईपीपीबी का उद्देश्य जनसामान्य के लिए सर्वाधिक पहुंच वाला, किफायती व भरोसेमंद बनाना, देश में बैंकिंग सुविधाओं से वंचित तथा अल्प बैंकिंग सुविधाओं वाले जन समूह की राह की बाधाओं को हटाकर वित्तीय समावेशन के लक्ष्य को प्राप्त करना है। आईपीपीबी से ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों, वरिष्ठ नागरिकों विद्यार्थियों कृषकों व छोटे व्यवसायी लाभान्वित होंगे।
The National News
885642 233617This site is often a walk-through like the information you wanted in regards to this and didnt know who to question. Glimpse here, and you will certainly discover it. 905103