
पिथौरागढ़ (संवाददाता)। नगर के कई क्षेत्रों में पेयजल संकट गंभीर हो गया है। जिससे पांच हजार से अधिक की आबादी को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नलों में पानी नहीं आने से लोगों में आक्रोश है। लोगों ने शीघ्र व्यवस्था में सुधार नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। बुधवार को नगर के घटधार, पंचायत और तहसील सहित कई क्षेत्रों में पानी नहीं आया। जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। लोगों नलों में पानी की बूंद नहीं टपकने से प्राकृतिक जल स्रोतों से पेयजल की आपूर्ति करने को मजबूर रहे। स्थानीय लोगों का कहना है कि जल संस्थान क्षेत्र में लगातार दूषित पेयजल की आपूर्ति कर रहा है। जिससे क्षेत्र में गंभीर रोगों का खतरा बना हुआ है। घटधार वार्ड की रजनी ग्वाल और पंचायत वार्ड के नृप सिंह गर्ब्याल नलों में पानी नहीं आने से लोगों के कई काम प्रभावित हो रहे हैं। तहसील वार्ड के अरविंद ने कहा कि लगातार मांग के बाद भी पानी की आपूर्ति नियमित नहीं हो रही है।उन्होंने शीघ्र व्यवस्थाओं में सुधार नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
The National News
406345 908820Definitely pent topic matter, appreciate it for selective data . 794675