Breaking News
123

ट्रेन से कटा अपना पैर खुद ही उठाकर चढ़ा प्लेफार्म पर

123

भिवानी । भिवानी रेलवे स्टेशन पर मानवता को शर्मसार करने वाला एक मामला सामने आया है। रेलवे स्टेशन पर ट्रेन में चढ़ते समय पैर फिसलने से गिरे एक व्यक्ति का पैर कट गया। इसके बाद भी व्यक्ति ने हिम्मत नहीं हारी और कटा पैर खुद ही उठाकर पहले प्लेटफार्म पर रखा और फिर खुद फ्लेटफार्म पर चढ़ गया। वहां खड़े कुछ लोग तमाशबीन बने रहे और इस घटना का वीडियो बनाते रहे लेकिन किसी ने भी उसकी मदद नहीं की। हालांकि यह घटना 17 जून की है मगर अब इस घटना का वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो में दिख रहा है कि वहां मौजूद पुलिस वालों ने भी व्यक्ति की मदद नहीं की। पुलिस वाले प्लेटफार्म पर खड़े होकर सिर्फ उसका हाथ खींचते नजर आए।  थाना जीआरपी भिवानी से मिली जानकारी के अनुसार 17 जून को जैन चौक निवासी कृष्ण कुमार पत्नी के साथ हादसे में घायल रिश्तेदार का हालचाल पूछने हिसार जा रहे थे। रेलवे स्टेशन पर पत्नी को ट्रेन में बैठाकर वह पानी लेने चले गए। इस दौरान ट्रेन चलने लगी तो वह दौड़कर गाड़ी में चढऩे लगे। चढ़ते समय पैर फिसलने से वह गिर गए और उनका एक पैर कट गया। इसके बाद भी वह कुछ समय मदद के लिए इंतजार करते रहे लेकिन वहां खड़े लोग मदद करने की बजाय वीडियो बनाने लगे तो उन्होंने खुद हिम्मत करके अपना कटा पैर प्लेटफार्म पर रखा और फिर खुद एक पैर के सहारे खड़े होकर प्लेटफार्म पर चढ़ गए।  कृष्ण को हिसार के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज हो रहा है। इस मामले में जीआरपी भिवानी में तैनात एएसआई राजबीर सिंह ने यह जानकारी दी और बताया कि पुलिस को जानकारी मिली थी कि लोग उसकी मदद करने की बजाय उसका विडियो बनाते रहे जो कि शर्मनाक है। उन्होंने इस बात को गलत बताया कि पुलिस ने उसकी मदद नहीं की ।उन्होंने बताया कि पुलिस को जानकारी मिलने के बाद उसे तुरंत उपचार के लिए ले जाया गया।

Check Also

Iskustva Sa Plus Hosting Uslugama: Što Su Korisnici Otkrili

U ovom članku istražujemo iskustva korisnika Plus hosting usluga, fokusirajući se na ono što su …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *