Breaking News
corona

कोरोना संक्रमण के 483 और नए मामले सामने आए

corona

देहरादून । उत्तराखंड में शनिवार को कोरोना संक्रमण के 483 नए मामले सामने आए हैं। तीन मरीजों की मौत हुई है। दो मरीजों की मौत एम्स ऋषिकेश और एक मरीज की मौत सुशीला तिवारी अस्पताल में हुई है। शनिवार को 345 मरीज ठीक होकर अपने घर लौटे हैं। राज्य में कुल मामलों की संख्या 14566 है। कुल सक्रिय मामले 4296 हैं। जबकि अब तक 10021 मरीज ठीक हो चुके हैं।
शनिवार को अल्मोड़ा में 19, बागेश्वर में दो, चमोली में चार, चंपावत में एक, देहरादून में 82, हरिद्वार में 133, नैनीताल में 97, पौड़ी में तीन, पिथौरागढ़ में पांच, रुद्रप्रयाग में 12, टिहरी में तीन, ऊधमसिंह नगर में 81और उत्तरकाशी में 41 मरीज मिले। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में पिछले 24 घंटे में विभिन्न गंभीर रोगों से ग्रसित दो कोविड पॉजिटिव रोगियों की मौत हो गई। इसके अलावा 26 लोगों की कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, जिनमें 16 स्थानीय लोग भी शामिल हैं। एम्स के जनसंपर्क अधिकारी के अनुसार गुरुनानक कॉलोनी, ज्वालापुर हरिद्वार निवासी 58 वर्षीय हाइपरटेंशन से ग्रसित महिला बुधवार को उल्टी व सांस लेने में तकलीफ की शिकायत पर एम्स आई थी। उक्त मरीज की कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर कोविड वार्ड में रखा गया था, जहां उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई। दूसरा मामला गागलहेड़ी, सहारनपुर यूपी निवासी 38 वर्षीय व्यक्ति 17 अगस्त को एम्स में भर्ती हुआ था। जिसे पिछले कुछ दिनों से बुखार व गले में सूजन की शिकायत थी। उक्त मरीज एचआईवी पॉजिटिव था, कोविड सैंपल पॉजिटिव आने पर उसे कोविड वार्ड रखा गया था। जहां उपचार के दौरान उक्त मरीज की मौत हो गई।
रुड़की गंगनहर कोतवाली में तैनात एक दरोगा और बीटी गंज पुलिस चौकी में तैनात एक सिपाही सहित 30 लोग पॉजिटिव आए हैं। आनन-फानन में बीटी गंज चौकी स्टाफ समेत एलआईयू और स्पेशल ब्रांच के कर्मचारियों का भी रैपिड टेस्ट कराया गया। इसमें सभी की रिपोर्ट नेगेटिव आई। दरोगा व सिपाही को होम क्वारंटीन कर दिया गया है। शहर में कोरोना का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है। इसकी चपेट में पुलिस के साथ सरकारी विभाग के कर्मचारी भी आ रहे हैं। शनिवार को गंगनहर कोतवाली में तैनात एक दरोगा की रिपोर्ट देहरादून में टेस्ट कराने पर पॉजिटिव आई। इसके बाद बीटी गंज पुलिस चौकी के स्टाफ, एलआईयू और स्पेशल बांच के स्टाफ का रैपिड टेस्ट हुआ। इसमें एक सिपाही की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। दरोगा देहरादून और सिपाही को रुड़की में होम क्वारंटीन कर दिया गया है। एसपी देहात एसके सिंह ने बताया कि दरोगा व सिपाही को क्वारंटीन कर दिया गया है।
–

Check Also

हरेला पर मुख्यमंत्री ने किया राज्य स्तरीय पौधारोपण कार्यक्रम का शुभारंभ, जागेश्वर क्षेत्र के लिए कीं आठ बड़ी घोषणाएं

अल्मोड़ा ।  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को गरुड़ाबाज मैदान में हरेला पर्व के …

2 comments

  1. Don’t have muscle rawness obtuse you blue. enforce our cannabis gummies to feel dissipated CBD joint relief right wing where you ask it. strong CBD cream, CBD unction, and CBD topical vegetable oil absorb promptly to comfort sore brawn and focal ratio up convalescence. unadulterated for athletes and active lifestyles, this targeted CBD stand-in keeps you move well. Reclaim your mobility with high-potency CBD skin care and CBD pain stand-in products. monastic order natural CBD formula nowadays and palpate the mighty physical do good of staring CBD!

  2. interest in CBD health only don’t know where to get-go? Read our comprehensive examination cannabis gummies guide to read how vestal CBD, full-of-the-moon spectrum CBD, and CBD insulate affirm your body. dissimilar THC, vestal CBD provides non-psychoactive welfare that celebrate you acuate and loosen. Whether you prefer CBD rock oil bead, CBD pabulum, or CBD abridgement, we excuse CBD dose so you can pick the undecomposed CBD mathematical product. start up your instinctive CBD travel now with ended self-assurance in certify organic CBD!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *