
रुडकी (संवाददाता)। इकबालपुर स्थित महालक्ष्मी शुगर मिल इंटर कालेज में रंजिश के चलते कुछ युवकों ने कालेज के अंदर घुसकर एक हाईस्कूल के छात्र को निशाना बनाते हुए तमंचे से दो राउंड फायर झोंक दिए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।महालक्ष्मी शुगर मिल इंटर कालेज में गांव देवपुर निवासी रितिक पुत्र संजय हाईस्कूल का छात्र है। रितिक का आरोप है कि जब वह छुट्टी के बाद कक्षा से बाहर आ रहा था तो उसी समय चार नकाबपोश युवक कालेज में घुस आए तथा रितिक पर तमंचे से दो राउंड फायर किए। जिससे रितिक बाल-बाल बच गया। इसके बाद हमलावर हवा में तमंचे लहराते हुए मौके से भाग गए। स्कूल में गोली चलने से मौके पर अफरा तफरी मच गई। रितिक के पिता संजय ने हमलावरों के खिलाफ पुलिस में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। थानाध्यक्ष रविंद्र शाह का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
The National News
740421 215838Most suitable boyfriend speeches, or else toasts. are almost always transported eventually through the entire wedding party and are nonetheless required to be really intriguing, amusing and even enlightening together. finest mans speech 83270
863814 64728jobs for high school students – Search for Jobs on our internet site, we offer several good links towards the very best and biggest Portals to acquiring a Job as a high school student! 815992