
रुडकी (संवाददाता)। कलियर पुलिस ने एक युवक को आठ ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज किया है। थाना प्रभारी अजय सिंह ने बताया कि कलियर पुलिस को कई दिनों से सूचना मिल रही थी कि कलियर क्षेत्र में एक युवक काफी समय से स्मैक बेचने का काम कर रहा है। गुरुवार रात एसआई नीरज मेहरा बेड़पुर के पास चेकिंग कर रहे थे। इसी बीच मुखबिर ने पुलिस को सूचना दी कि एक युवक बेड़पुर चौक पर किसी को स्मैक बेचने के लिए जा रहा है। आरोपी मेहरबान पुत्र अनवर निवासी मुकरर्बपुर कलियर को गिरफ्तार कर लिया गया।
The National News
594522 362243Enjoyed reading this, quite good stuff, thankyou . 7434
773298 941477stays on topic and states valid points. Thank you. 512666