
श्रीनगर गढ़वाल। श्रीनगर स्थित हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विवि मुख्यालय में गुरुवार को यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के पिता आनंद बिष्ट पहुंचे। उन्होंने कहा कि बिगड़े प्रदेश को सुधारने के लिए योगी की ही जरूरत थी। कहा वह योगी के कार्यों से संतुष्ट हैं। उनके द्वारा प्रदेश के विकास में तेजी से निर्णय लिए जा रहे हैं। उन्होंने उम्मीद के साथ कहा कि उनका बेटा एक दिन जरूर प्रधानमंत्री बनेगा। पत्रकारों से सवालों के जवाब में उन्होंने कहा कि यूपी और उत्तराखंड के विकास कार्यों को लेकर सरकार की कार्यप्रणाली में 9-10 का अंतर है। विकास गति को लेकर उन्होंने कहा उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तत्काल निर्णय नहीं ले पा रहे हैं। कहा वह यहां की भौगोलिक परिस्थितियों को देखते हुए काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा योगी चुनाव के दौरान फरवरी में गांव आए थे। विधायक ऋतु खंडूड़ी को जीत दिलाने के लिए योगी की बड़ी भूमिका रही। गांवों की समस्या के बारे में उन्होंने कहा कि यदि गांवों में चकबंदी हो जाय तो बेहतर रहेगा। इससे पलायन भी रूकेगा। अधिकारियों, कर्मचारियों व छात्रों ने किया स्वागत गढ़वाल विवि मुख्यालय में पहुंचे योगी आदित्यनाथ के पिता आनंद सिंह बिष्ट का यहां गर्मजोशी के साथ स्वागत हुआ। विवि के प्रति कुलपति कक्ष में स्वयं प्रति कुलपति प्रो. डीएस नेगी, कुलसचिव डा. पदमाकर मिश्रा, शिक्षणेत्तर कर्मचारी परिषद के अध्यक्ष राजेंद्र भंडारी, छात्र संघ अध्यक्ष अंकुर रावत, एबीवीपी के प्रदेश मंत्री सुधीर जोशी, परिषद के पूर्व अध्यक्ष नरेश खंडूड़ी, मनोज रतूड़ी, पुष्कर चौहान, रविंद्र सिलवाल सहित अन्य छात्र व कर्मचारी नेताओं ने उनका माल्यार्पण कर गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। उनके साथ फोटो व सेल्फी भी ली। (साभार)
The National News
536546 631626You might uncover effective specific development of any L . a . Weight loss program and each and every youre extremely essential. To begin with level is an natural misplacing during the too a lot weight. shed belly fat 272501