Breaking News

महिलाओं ने अपने अधिकार और समाज में भूमिका जानी

बागेश्वर (संवाददाता)। एकीकृत आजीविका संगठन परियोजना के तहत गरुड़ ब्लॉक में गठित आजीविका स्वायत्त सहकारिताओं के संचालक मंडल एवं कर्मचारियों का तीन दिवसीय जेंडर और व्यावसायिक क्षमता विकास प्रशिक्षण शुरू हो गया है। कार्यशाला के पहले दिन महिलाओं को उनके अधिकारों और समाज में उनकी भूमिका की जानकारी दी गई। बुधवार को ताकुला मार्ग के एक होटल में समायक प्रबंधक प्रकाश पाठक ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने कार्यशाला के उद्देश्य के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इसके बाद महिलाओं की कार्यशाला शुरू हुई। कार्यशाला में समाज में महिलाओं की भूमिका तथा उसे पूरा करने के तरीके बताए गए। इसके अलावा उनके अधिकारों के बारे में भी बताया गया। मुख्य प्रशिक्षक आशा ने कहा कि महिलाएं आज पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर हर काम कर रही हैं। परिवार और समाज को संवारने में हर किसी को अपना-अपना काम करना चाहिए। कोई भी समाज महिलाओं से जबरन काम नहीं करवा सकता है। आज महिलाएं जागरूक हो रही हैं। कार्यक्रम में स्वायत्त सहकारिता सिरकोट, पिंग्लेश्वर महादेव, मां कोटभ्रामरी, जय मां काली, अंग्यारी महादेव से कुल 40 लोगों ने भाग लिया। यहां वीरेंद्र गुंसाई समेत कई लोग मौजूद रहे।

Check Also

आज उत्तराखंड युवाओं की ऊर्जा से जगमगा रहा है: पीएम

देहरादून(सू वि)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उत्तराखंड के देहरादून में 38वें राष्ट्रीय खेलों का उद्घाटन …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *