-ग्रीन पटाखों के नाम पर हानिकारक पटाखों पर सुप्रीम कोर्ट की तल्ख टिप्पणी
नई दिल्ली। ग्रीन पटाखों के नाम पर हानिकारक और शोर वाले पटाखों के प्रयोग पर सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को कहा कि दूसरों की जिंदगी की कीमत पर उत्सव नहीं मना सकते। इसकी इजाजत नहीं दी जा सकती। कोर्ट ने कहा कि वह उत्सव के खिलाफ नहीं हैं लेकिन ये दूसरे नागरिकों के जीवन की कीमत पर नहीं हो सकता। उत्सव का मतलब शोर वाले पटाखे चलाना नहीं है। उत्सव फुलझड़ी या बिना शोर वाले पटाखें से भी हो सकता है।
इतना ही नहीं पीठ ने प्रतिबंध के बावजूद पटाखें की लड़ी चलाए जाने पर नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि कोर्ट के पूर्व आदेश पर अमल सुनिश्चत करना हर राज्य की जिम्मेदारी है। ये तीखी टिप्पणियां जस्टिस एमआर शाह और जस्टिस एएस बोपन्ना की पीठ ने प्रदूषण फैलाने वाले पटाखों पर प्रतिबंध के मामले में सुनवाई के दौरान कीं। पीठ ने कहा कि पटाखों की लड़ी पर प्रतिबंध के बावजूद ये खुलेआम बाजार में उपलब्ध है।
कोर्ट ने नाराजगी जताते हुए कहा कि हमारे आदेश का पालन होना चाहिए। मालूम हो कि सुप्रीम के आदेश पर सीबीआइ ने पटाखों में प्रतिबंधित केमिकल बैरियम आदि के प्रयोग किये जाने पर जांच करके सुप्रीम कोर्ट में प्रारंभिक रिपोर्ट दाखिल की है। रिपोर्ट में कंपनियों के यहां से एकत्र किए पटाखों में प्रतिबंधित केमिकल बेरियम पाए जाने और बड़ी मात्रा में बैरियम खरीदे जाने की बात कही गई है।
पिछली सुनवाई पर कोर्ट ने रिपोर्ट की कापी पक्षकारों को दिये जाने का निर्देश दिया था और आदेश के उल्लंघन की आरोपित छह पटाखा निर्माता कंपनियों से रिपोर्ट पर जवाब मांगा था। बुधवार को पटाखा निर्माता कंपनियों की ओर से पेश वरिष्ठ वकील दुष्यंत दवे और राजीव दत्ता ने कोर्ट से संतुलित रुख अपनाने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि इस इंडस्ट्री पर करीब पांच लाख परिवार निर्भर हैं। उनकी दलीलों पर पीठ ने कहा कि पटाख निर्माता की ओर से दाखिल जवाब चौंकाने वाला है।
The National News
**mitolyn**
Mitolyn is a carefully developed, plant-based formula created to help support metabolic efficiency and encourage healthy, lasting weight management.
Struggling with log Z’s? checkout KO’d our agio cbd gummies design specifically to aim insomnia with natural CBD for log Z’s. By equilibrize your log Z’s wheel, high-potency CBD rock oil and CBD gummies assistant you crepuscle departed quicker and hitch departed farsighted. state so long to tossing and release with clean CBD log Z’s bead. Our constituent CBD tinctures live release from toxins, making CBD the good quality for dark care. advance your nap tone with top-rated CBD, steal organic CBD now, and rouse up fully refresh!