
कोटद्वार (संवाददाता)। कोटद्वार व आसपास के क्षेत्रों में गुरूवार रात से रुक-रुककर हो रही बारिश से जहां ठंड लौट आई है, वहीं बारिश के कारण शहर में जगह-जगह जलभराव की स्थिति पैदा हो गई। जिस कारण लोगों को आवाजाही में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार गुरूवार शाम से आसमान में काले बादल छाने लगे थे और देर रात से झमाझम बारिश शुरू हो गई, जो शुक्रवार को भी जारी रही। तेज बारिश के साथ हवा चलने से तापमान में भारी गिरावट आने के साथ ही विद्युत आपूर्ति में बाधा उत्पन्न हुई। ठंड बढऩे से लोगों को गर्म कपड़े निकालने को मजबूर होना पड़ा। वहीं लगातार हो रही बारिश के कारण झंडाचौक, सिताबपुर तिराहा, आमपड़ाव तथा मोटर नगर आदि क्षेत्र में जलभराव की स्थिति बन गई। सड़कों में जलभराव के चलते पैदल राहगीरों व स्कूली बच्चों को भी काफी दिक्कतें झेलनी पड़ी। यह कोई पहला मौका नहीं, जब सड़कें नालों में तब्दील न हुई हो। निगम प्रशासन के बेहतर ड्रेनेज सिस्टम के दावे हर बार बारिश में बह जाते हैं।
The National News
411192 547505Watch the strategies presented continue reading to discover and just listen how to carry out this amazing like you organize your company at the moment. educational 356160