Breaking News

देवदूत बने अमित के लिए जल पुलिस के जवान, नदी में बहने से सकुशल बचाया, पुलिस का किया आभार व्यक्त

 

मुनिकीरेती, 13 अप्रैल
डीएस सुरियाल

थाना मुनिकीरेती के अन्तर्गत आज 12:40 बजे दो दोस्त नीम बीच तपोवन घूमने आए थे। इसी दौरान एक दोस्त अमित 29 वर्ष पुत्र गोविंद राम निवासी वीपीओ दूधवाला पलवल हरियाणा नदी में नहाने लगा। नहाते समय अमित नदी के तेज बहाव में बहने लगा। तभी वहां मौजूद जल पुलिस (आपदा राहत दल) हरिद्वार के हेड कांस्टेबल अनिल पाल व कांस्टेबल संतोष कुमार ने तत्परता दिखाते हुए अमित को नदी से रेस्क्यू कर सकुशल बचाया। जिसके लिए अमित, उसके दोस्त और वहां मौजूद अन्य लोगों ने पुलिस के जवानों का आभार व्यक्त किया।

Check Also

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 16वें वित्त आयोग के अध्यक्ष डॉ. अरविंद पनगढ़िया व अन्य सदस्यों के साथ की बैठक

  देहरादून, 19 डीएस सुरियाल मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार सचिवालय में 16वें वित्त …