Breaking News
water

पानी की सप्लाई के लिए अधिकारियों को तैयार रहने को कहा

water

देहरादून (संवाददाता)। गर्मियों को देखते हुए जल संस्थान ने पेयजल संकट से प्रभावित इलाकों में पानी की सप्लाई के लिए अधिकारियों को तैयार रहने को कहा है। ये अधिकारी सुबह-शाम पानी की सप्लाई की स्थिति पर नजर रखेंगे और कंट्रोल रूम के सम्पर्क में रहकर पेयजल संकट वाले स्थानों के लिए तत्काल वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे। जल संस्थन रायपुर डिवीजन के तहत ये पहल की गई है। डिवीजन के ईई विनोद रमोला ने पूरे डिवीजन में तैनात अधिकारियों को पानी की व्यवस्था सुचारू रखने के लिए विशेष दिशा निर्देश दिए हैं। उपभोक्ताओं के लिए शिकायत निवारण केन्द्र बनाकर वहां कर्मचारी तैनात कर दिए गए हैं। उपभोक्ता पानी न आने पर टोल फ्री नम्बर 18001804100 के अलावा विभागीय नम्बर 0135-2672069 पर सम्पर्क कर अपनी शिकायत दर्ज करवा सकते हैं। इसके अलावा अधिकारियों के नम्बर आम उपभोक्ताओं के लिए डिस्प्ले किए गए हैं। ताकि संबंधित इलाके के उपभोक्ता बिना किसी परेशानी के पेयजल सप्लाई के जिम्मेदार अफसरों से सीधे बात कर अपनी समस्या बता सकें।
जोगीवाला
जोगीवाला, अपर एवं लोअर नत्थनपुर, इंद्रप्रस्थ एन्क्लेव, मोहकमपुर, नवादा, माजरी माफी, हरिपुर, बद्रीपुर, अलकनंदा एन्क्लेव, गंगोत्री विहार, विवेकानंद देवाशीष एन्क्लेव, कृष्ण विहार, अपर एवं लोअर नेहरूग्राम, शिवालिक व्यू, ज्वाल्पा विहार, चाणक्यपुरम, सिद्ध विहार, गढ़वाली कॉलोनी, भागीरथी कॉलोनी, आदर्श कॉलोनी, दून हिल्स कॉलोनी, आयुद्ध विहार, डोभाल चौक। -बृजमोहन सिंह नेगी अपर सहायक अभियंता-9411113825, प्रशांत भारद्वाज सहायक अभियंता-7017153666
गुजरोंवाली रायपुर
रायपुर, बालावाला, नथुवावाल, तुनवाला, रांझावाला, ढांग, कृष्ण विहार, गुजरोंवाली, नंद कॉलोनी। जगदीश पंवार-अपर सहायक अभियंता-9759766179, प्रशांत भारद्वाज-सहायक अभियंता -7017153666
हर्रावाला, मियांवाला
हर्रावाला, मियांवाला, नकरौंदा, कुंआवाला, संगम विहार, गिरधर विहार, सैनिक कॉलोनी, दिल्ली फार्म।
मनोज बिष्ट-अपर सहायक अभियंता-8126157721, प्रशांत भारद्वाज-सहायक अभियंता -7017153666
शास्त्रीनगर
एमडीडीए केदारपुरम, डिफेंस कॉलोनी, शास्त्रीनगर, राजीवनगर, धर्मपुर डांडा, सारथी विहार, चकशाह नगर, देवांचल विहार, अपर सारथी विहार, लोअर सारथी विहार, बद्रीश कॉलोनी लेन नम्बर 01, फ्रेंड्स कॉलोनी रोहित पंवार-कनिष्ठ अभियंता-97602227885, विनोद पांडेय-सहायक अभियंता-9411113818
सरस्वती विहार
माता मंदिर, सरस्वती विहार, अजबपुर कलां, सरस्वती विहार ई ब्लॉक लेन नम्बर एक से 07 तक, बैंक कॉलोनी, ओम विहार, बहुगुणा कॉलोनी
सुखदेव सिंह नेगी-कनिष्ठ अभियंता-9410977643, विनोद पांडेय-सहायक अभियंता-9411113818

Check Also

हरेला पर मुख्यमंत्री ने किया राज्य स्तरीय पौधारोपण कार्यक्रम का शुभारंभ, जागेश्वर क्षेत्र के लिए कीं आठ बड़ी घोषणाएं

अल्मोड़ा ।  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को गरुड़ाबाज मैदान में हरेला पर्व के …

One comment

  1. 468262 900084very great post, i undoubtedly really like this web site, go on it 92366

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *