Related Articles
Максимальные выигрыши с mostbet – ваш ключ к успеху10/21/2026
Hamster Run casino ile kazancını katla
10/20/2026
Hamster Run casino ile kazancını katla
10/20/2026


B. of Journalism
M.A, English & Hindi
सावित्री पुत्र वीर झुग्गीवाला द्वारा रचित-
Virendra Dev Gaur Chief Editor (NWN)
भाजपाइयो राजनीति नहीं रामनीति चाहिए
राम जी करेंगे बेड़ा पार
ऊँची-ऊँची चोटियों से अब तो नीचे उतरो यार
रखो अंकुश में अपना चढ़ता अहंकार
जनता देश की खाने लगी है तुमसे खार
तुम्हे ऩजर आने लगा है चारों तरफ राजस्थान का थार
देश की जनता पर बनते जा रहे हो तुम लोग भार
2014 की जीत का नहीं चुका पाए हो आभार
झूठे और मक्कार सेकुलरिज्म पर करो जानलेवा वार
जात-पात का ज़हर फैलाने वालो को कर दो दरकिनार
ईमानदारी दिखाओ करो अब सच स्वीकार
आगे बढ़ो भाजपाइयो मत बनो दोगले कर रहा हूँ खबरदार
2019 से पहले की कड़ी चेतावनी है यह ज़ोरदार
मायने जो समझा रही है तुम्हे यह करारी हार
मान लो, नहीं माने तो 2019 में नहीं बना पाओगे सरकार
श्री राम का साढ़े चार साल से कर रहो हो तिरस्कार
न देख रहो हो तेल और न ही देख पा रहे हो तेल की धार
राम भक्त दुनिया भर के नहीं करेंगे अब आगे और इन्तज़ार
पाँच सौ बरसों की पीड़ा मचा रही है दिलों में हाहाकार
देश की तमाम समस्याओं से नहीं कर रहे हैं हम इनकार
पंगु उच्चतम न्यायालय की सामर्थ्य पर भरोसा है बेकार
इसीलिए श्री राम पर अब समझौते को नहीं रत्ती भर तैयार
आओ कदम उठाओ आगे बढ़ो दिखाओ अपनी नीयत दमदार
कांग्रेस की जीत पर मुस्कराओ उनकी जीत है वाकई शानदार
हार और जीत तो है आनी-जानी पर बात कहूँ एक मज़ेदार
जानी श्री राम का भव्य मन्दिर बनाओ देखो कैसे होता है फिर बेड़ा पार।
-जय भारत
The National News