Breaking News
virat 987

धोनी की बेटी संग, विराट ने की मस्ती

virat 987

नई दिल्ली (संवाददाता)। टीम इंडिया के कैप्टन विराट कोहली ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट ट्विटर पर एक विडियो शेयर किया है। इस विडियो में विराट पूर्व कैप्टन एम. एस. धोनी की बेटी जीवा के साथ खेल रहे हैं। नन्ही जीवा की कंपनी के साथ विराट चाय पीते हुए मस्ती में गपशप कर रहे हैं और जीवा से कुछ सवाल कर रहे हैं। जीवा भी बड़े ही कूल अंदाज में विराट के सवालों का जवाब दे रही है। विराट ने इस विडियो को शेयर करते हुए इसे कैप्शन दिया है। जीवा के साथ एक बार फिर मिल रहा हूं। शुद्ध भोलेपन का क्या शानदार अनुभव है। इस विडियो को टीम के किसी साथी खिलाड़ी ने शूट किया है, जिसमें उसकी आवाज तो सुनाई दे रही है, लेकिन यह कौन है यह साफ नहीं है। इस विडियो को शूट करने के दौरान विराट का साथी खिलाड़ी जीवा से सवाल करता है कि तुम्हारे पास कुल कितने डॉग हैं? और फिर जवाब भी देता है कि सिक्स (6)। इस पर विराट हंसते हैं और बोलते हैं, यार सिक्स कहां है उसके पास, तू पागल बना रहा है उसको। इस बीच विराट बिल्ली की मेंआऊं आवाज निकालते हैं और फिर झारखंड स्टाइल में जीवा से पूछ रहे हैं कौन किया? विराट के साथ जीवा भी दोहराती हैं कौन किया? इस पर विराट जोर-जोर से हंसने लगते हैं और कहते हैं आपने किया। इसके बाद जीवा जवाब देती हैं बिल्ली ने किया। इसके बाद दोनों मेंआऊं-मेंआऊं बोलकर खेल रहे हैं। विराट के इस मस्ती भरे विडियो को अब तक करीब 64 हजार लोग लाइक कर चुके हैं वहीं 11 हजार लोगों ने इस विडियो को रीट्वीट किया है। बता दें कि शनिवार को टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन टी20 मैचों की सीरीज का पहला मैच खेला था। रांची में खेले गए इस मैच में टीम इंडिया ने 9 विकेट से ऑस्ट्रेलिया को मात दी। रांची दौरे के दौरान ही विराट कोहली जीवा के साथ दिखे। रांची महेंद्र सिंह धोनी का गृह नगर है और धोनी अपने परिवार के साथ आज भी यहीं रहते हैं। रांची में पहला टी20 मैच खेलने आई टीम इंडिया अपने साथी खिलाड़ी और सीनियर पार्टनर धोनी के घर पर मौजूद थी। यहीं फुर्सत के पलों में विराट ने जीवा के साथ समय बिताया।

Check Also

टेनिस प्लेयर नोवाक जोकोविच हुए कोरोना संक्रमित, कोर्ट में वकील ने दी जानकारी

सिडनी । टेनिस की दुनिया के नंबर एक नोवाक जोकोविच ने पिछले महीने कोरोना से …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *