
दुबई। अबु धाबी के मेगा ड्रॉ में 10 लोगों ने जैकपॉट जीता जिसमें से 8 भारतीय हैं। ड्रॉ जीतने वाले हर प्रतियोगी को अब 1.78 करोड़ रुपये मिलेंगे। इस बिग टिकट ड्रॉ का आयोजन अबु धाबी इंटरनैशनल एयरपोर्ट पर बीते गुरुवार को किया गया था। यह यूएई का सबसे बड़ा रैफल ड्रॉ है जिसमें हर महीने लोगों को कैश प्राइज के अलावा लग्जरी गाडिय़ां तक मिलती हैं। 8 भारतीयों के अलावा इस ड्रॉ को जीतने वालों में दो कनाडाई भी थे। एक जूलरी ग्रुप में चीफ अकाउंटेंट पद पर नौकरी करने वाले 43 वर्षीय चंद्रेश मोतीवरस कहते हैं, फिलहाल, मुझे इस पैसे को कैसे खर्च करना है इसकी कोई प्लानिंग नहीं है लेकिन एक बार मुझे पैसा मिल जाए तो मैं प्लान करूंगा। मैं बहुत उत्साहित हूं। ड्रॉ के एक अन्य भारतीय मूल के विजेता अभय कुमार कृष्णणने कहा, मुझे जब फोन आया तो लगा कोई मेरे साथ मजाक कर रहा है। लेकिन जब मेरे पास आयोजकों की ओर से दूसरा कॉल आया तो मैं खुशी के मारे सदमें में था। 49 साल के केरल निवासी कृष्णण ने बताया कि उन्होंने यह टिकट अपने एक दोस्त के साथ मिलकर खरीदा था और अब कैश प्राइज भी दोस्त के साथ शेयर करेंगे। उन्होंने बताया कि वह जीते हुए पैसों का कुछ हिस्सा केरल में शिक्षा के लिए दान देंगे। कृष्णण ने बताया, मैंने टिकट खरीदी लेकिन यह नहीं पता था कि ड्रॉ डेट कब है। कृष्णण बीते 10 सालों से टिकट खरीद रहे थे लेकिन उन्होंने पहली बार ईनाम जीता है। टिकट खरीदने वाले 20 लोगों के ग्रुप के सुंदरन नलमकंडातिल कहते हैं, दिसंबर में मेरी भतीजी की शादी है, ऐसे समय में प्राइज जीतकर मुझे बहुत ज्यादा खुशी हो रही है। 47 वर्षीय सुंदरन जूलरी डिजाइनर हैं और बीते 24 सालों से यूएई में रह रहे हैं।
The National News
349995 621727Some times its a pain in the ass to read what folks wrote but this site is real user genial ! . 397343
601634 92757 An intriguing discussion is worth comment. I think which you should write more on this topic, it may not be a taboo subject but normally individuals are not enough to speak on such topics. Towards the next. Cheers 1435