Breaking News

ऋषिकेश क्षेत्र से चोरी की 06(छः) मो0सा0 बरामद, एक शातिर चोर गिरफ्तार

No description available.

ऋषिकेश (दीपक राणा) । कोतवाली ऋषिकेश क्षेत्रान्तर्गत विगत एक सप्ताह से लगातार मो0सा0 चोरी होने की सूचना प्राप्त हो रही थी जिस पर श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय, देहरादून के कुशल निर्देशन, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण महोदय व क्षेत्राधिकारी के निकट प्रर्यवेक्षण व प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में सादा एवं वर्दी में चार पुलिस टीम गठित की गयी।
गठित पुलिस टीम द्वारा मो0सा0 चोरी होने के स्थान व आस पास सड़क एवं प्रतिष्ठानों में लगे लगभग 32 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चैक की गयी व पूर्व में थाना ऋषिकेश व आस पास के थानों से मो0सा0 चोरी में जेल गये 12 अपराधियों का भौतिक सत्यापन भी किया गया।
सीसीटीवी फुटेज व पुराने अपराधियों के सत्यापन से जानकारी मिली कि थाना रायवाला से निक्कू तोमर उर्फ नितीश तोमर नाम का एक व्यक्ति मो0सा0 चोरी के आरोप में जेल गया है वर्तमान में वही अपने एक अन्य साथी के साथ मो0सा0 को चोरी कर रहा है। इस पर पुलिस टीम द्वारा मुखबिर को सक्रिय किया गया व नितीश उर्फ निक्कू तोमर की तलाश तेज की।

दिनांक 17.01.2021 की देर रात्रि समय लगभग 22.30 बजे पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि नितीश उर्फ निक्कू तोमर बिना नम्बर की मो0सा0 पर श्यामपुर की तरफ से ऋषिकेश की ओर आ रहा है। जिस पर पुलिस टीम द्वारा मंशा देवी फाटक पर चेकिंग के दौरान उसको रोककर मोटरसाइकिल के विषय में पूछताछ की गई तो उसने बताया कि यह मो0सा0 मैने अपने साथी रोहित के साथ डिग्री कालेज के पास से चोरी की थी तथा चोरी की अन्य पांच मो0सा0 हमने कंही पर छिपायी है। नितीश उर्फ निक्कू के बतायेनुसार कुल 06 अन्य मो0सा0 बरामद की गयी।
—————————————
नाम पता अभियुक्त –
*****************
1- नीतिश तोमर पुत्र कृष्णपाल निवासी आजाद नगर, थाना .दौघट बडौत उ0प्र0 हाल निवासी भट्टोवाला श्यामपुर

2- रोहित पुत्र सुखराम पाल निवासी लौढा बडौत उ0प्र0 (वांछित अभियुक्त)
————————————-

बरामद मो0सा0 का विवरण -***********************
1- स्पलेण्डर नं0 UK14G 2062 (मु0अ0सं0 19/2021 से सम्बन्धित)

2- हीरो होण्डा सीडी डीलक्स नं0 UA07R 3866 (मु0अ0सं0 22/2021 से सम्बन्धित)

3- हीरो पेशन प्रो नं0 UK142594 (मु0अ0सं0 21/2021 से सम्बन्धित)

4- मो0सा0 ग्लेमर चेसिस नम्बर MBLJA06EUBGE13908 व इं0नं0 JA06EFBGE14603

5- मो0सा0 स्पलेण्डर चेसिस नम्बर MBLHAR084JHE77689 व इं0नं0 HA10AGJHE61265

6- मो0सा0 पल्सर चेसिस नम्बर MD2A36FZ4DCC95254 व इं0नं0 JLZCDC89805

पूछताछ का विवरण –
*******************
पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि मैं दिहाड़ी मजदूरी करता हॅू, रूपयों की तंगी के कारण मैने पहले भी रायवाला क्षेत्र से मो0सा0 चोरी की थी जिस पर मैं जेल भी गया था। वर्तमान में मुझे रूपयों की ज्यादा जरूरत पड़ रही थी जिस कारण मैंने अपने अन्य साथी रोहित के साथ मिलकर मो0सा0 चोरी की योजना बनायी। योजना के अनुसार हम दोनो मुख्यतः हाट बाजार व अन्य स्थानों पर खड़ी ऐसी मो0सा0 को चिन्हित करते थे जिसका लाॅक किसी भी चाबी से आसानी से खुल सके ताकि हम उसे चोरी कर ले जायें। हम दोनो ने मिलकर श्यामपुर, आईडीपीएल, ऋषिकेश व हरिद्वार क्षेत्र से लगभग एक दर्जन मो0सा0 चोरी की जिसमें से इन 06 मो0सा0 को हमने खाण्ड गांव के पास जंगल मे छिपा दिया था ताकि मौका पाकर इन्हे अपने क्षेत्र बढौत में बेच देगें। इसके अलावा कुछ मो0सा0 रोहित ने बेच दी हैं जिनके बारे में वही बता सकता है। फरार अभियुक्त रोहित की तलाश हेतु पुलिस टीम गठित की गयी है जिसे शीघ्र गिरफ्तार कर अन्य मो0सा0 बरामद की जायेगीं।

आपराधिक इतिहास –
*******************
अभियुक्त नितीश उर्फ निक्कू के विरूद्ध उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, एवं दिल्ली में लगभग 10(दस) अभियोग पंजीकृत है। अन्य जगह से भी अपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।
अभियुक्त को माननीय न्यायालय पेश किया जा रहा है।

Check Also

हरेला पर्व पर मालाग्राम पहुंचे मुख्यमंत्री, सघन पौधरोपण कर दिया हरित संरक्षण का संदेश

 देहरादून ।  हरेला पर्व के उपलक्ष्य में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को जनपद …

One comment

  1. Your pets merit the well instinctive upkeep besides. Browse our cbd oil with thc choice crafted specifically for frankfurter and chuck postulate CBD for positron emission tomography anxiousness or reefer endorse. phrase with pet-safe fixings, our CBD positron emission tomography oil and CBD frankfurter cover help tranquillise flighty pets during force or traveling. Give your fauna constitutional CBD assuagement as they old age. take lab-tested CBD for dogs, grease one’s palms deary CBD on-line, and delight ataraxis of thinker sleep with your furred friends get high-quality, prophylactic CBD!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *