
विकासनगर (संवाददाता)। कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत एक के बाद एक चोरी की लगातार तीन वारदातों के बाद पुलिस आखिरकार जाग ही गयी। पुलिस ने कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत आम लीची के बागानों में बाहरी क्षेत्रों से आये मजदूरों के सत्यापन की कार्रवाई शुरू कर दी है। आम लीची की फसल क्षेत्र में तैयार हो रही है। मुजफ्फरनगर, मेरठ, सहारनपुर आदि क्षेत्रों के व्यापारियों ने आम लीची की फसलें ठेके पर उठायी हैं। जिनकी देखभाल के लिए बड़े पैमाने पर मजदूर आम लीची के बागों में आये हैं। जिनकी आड़ में कई आपराधिक प्रवृति के लोगों ने घुसपैठ कर वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। कोतवाली पुलिस ने हरबर्टपुर, विकासनगर, डाकपत्थर, कुल्हाल आदि सभी क्षेत्रों में आम लीची के बागानों में रह रहे मजदूरों के सत्यापन की कार्रवाई बड़े पैमाने पर शुरू कर दी है। रविवार देर रात तक और सोमवार को पुलिस ने सभी क्षेत्रों में आम लीची के बागानों में मजदूरों के सत्यापनी की कार्रवाई की। पुलिस कर्मियों ने बागानों में रह रहे मजदूरों और ठेकेदारों को चेतावनी दी कि बिना सत्यापन के रहने वाले मजदूरों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जायेगी। साथ ही चेतावनी दी है कि आपराधिक प्रवृति के लोगों को चिन्हित कर पुलिस को तत्काल सूचना दी जाय। अन्यथा किसी बाग में कोई आपराधिक प्रवृति का व्यक्ति पकड़ा जाता है या कोई व्यक्ति वारदात में शामिल पाया जाता है तो बाग के ठेकेदार के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जायेगी। एसएसआई नरोत्तम सिंह बिष्ट ने कहा कि सत्यापन की कार्रवाई को तेजी से किया जा रहा है। जिससे आपराधिक प्रवृति के लोगों पर नकेल कसी जा सके।
The National News
976933 467658whoa, this is a actually excellent piece of info. I read about something like this before, this really is impressively fantastic stuff. 635391