Breaking News
shahid kapoor

उत्तराखंड में फ़िल्म शूटिंग के लिए अब कोई फीस नहीं: त्रिवेन्द्र

shahid kapoor

नई टिहरी/देहरादून (सू.ब्यूरो)। उत्तराखण्ड का नैसगिृक सौन्दर्य देखकर देश के अधिक से अधिक फिल्म निर्माता उत्तराखण्ड में फिल्मों का निर्माण करेंगे ताकि उत्तराखण्ड की पहचान देश-विदेश में हो। इसको देखते हुए सरकार ने फिल्म की शूटिंग के लिये शुल्क नही लेने का निर्णय लिया है। यह बात मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने शुक्रवार को नई टिहरी में फिल्म प्रोड्यूसर श्री नितिन चन्द्रचूड एवं श्री नारायण सिंह के निर्देशन में बनने वाली फिल्म ‘‘बिजली गुल मीटर चालू’’ के मुर्हुत के दौरान उपस्थित जनसामान्य को सम्बोधित करते हुए कही। मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि इस क्षेत्र में

shahid kapoor 1

फिल्मों के निर्माण/फिल्मांकन हेतु व्यापक सम्भावनायें है।  आवश्यकता है उसको गहराई में देखने की। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड देवभूमि है। यहॉ तीर्थ स्थलों के साथ ही साधकों की तपोस्थली भी है। जिसके बारे में इस क्षेत्र के सूदूर अॅचलों में जाने से जानकारी हो सकेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि टिहरी ने इस देश को बहुत कुछ दिया है। अब टिहरी के विकास के लिए कुछ करने का समय आया है। इसलिए जब फिल्म निर्माताओं के द्वारा उत्तराखण्ड में फिल्म निर्माण की इच्छा जताई गई तो सरकार ने टिहरी को पहली प्राथमिकता दिये जाये जाने की बात कही। मुख्यमंत्री ने टिहरी के इतिहास के

shahid kapoor 3

बारे में बताते हुए खेट पर्वत से लेकर सेम मुखेम गंगू रमोला तथा मलेथा के वीर भड माधौ सिंह के बारे में विस्तृत जानकारी फिल्म से जुडे लोगों को बताई। उन्होंने कहा कि टिहरी भिलंगना व भागीरथी नदियों का संगम रहा है और इस टिहरी बॅाध झील से यहॉ का इतिहास जुडा है। उन्होंने कहा कि फिल्मों की शूटिंग के लिये शुल्क अब नही लिया जायेगा। उन्होंने कहा कि भविष्य में फिल्म निर्माण से यहॉं के लोगों को प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रुप से रोजगार मिलेगा। जिससे उनकी आर्थिकी में सुधार होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि टिहरी झील को भी फिल्मों की शूटिंग के लिये विकसित किया जा रहा है। इस फिल्म में मुख्य कलाकर के रुप में फिल्म अभिनेता श्री शाहिद कपूर व फिल्म अभिनेत्री सुश्री श्रृद्धा कपूर के अलावा अन्य कलाकार भी शामिल है, जो जनपद के विभिन्न स्थानों पर इस फिल्म की शूटिंग करेंगे। इस अवसर पर विधायक श्री धन सिंह नेगी, श्री शक्तिलाल शाह, सचिव मुख्यमंत्री श्रीमती राधिका झा, सचिव सूचना डॉ.पंकज कुमार पाण्डेय, जिलापंचायत अध्यक्ष सोना सजवाण, जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका, एसएसपी श्रीमती बिमला गुंज्याल सहित भारी संख्या में क्षेत्रीय जनता व स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

Check Also

Kawaboumga: Merge Up 2 et Simsinos Casino, guide des mécaniques du slot

Le monde des machines à sous a vu l’émergence de titres innovants comme Merge Up …

3 comments

  1. 546517 154551I truly prize your piece of work, Excellent post. 927160

  2. 943928 167994Hello there! Do you know if they make any plugins to protect against hackers? Im kinda paranoid about losing everything Ive worked hard on. Any suggestions? 339409

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *