Breaking News

उत्तराखडं के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने अयोध्या पहुंचकर किए रामलला के दर्शन

उत्तर प्रदेश (अयोध्या) । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को अयोध्या पहुंचकर रामजन्मभूमि में विराजमान रामलला और हनुमानगढ़ी के दर्शन कर उत्तराखण्ड राज्य की खुशहाली की प्रार्थना की। इस दौरान उन्होंने राम मंदिर निर्माण कार्य का अवलोकन किया और साधू–संतों का आशीर्वाद भी लिया। राम मंदिर निर्माण का मार्ग प्रशस्त होने के बाद पुष्कर सिंह धामी उत्तराखण्ड के पहले ऐसे मुख्यमंत्री हैं, जो रामलला के दर्शन करने अयोध्या पहुंचे।
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अयोध्या 2 दिन के दौरे पर हैं। अपराह्न लगभग 3 बजे श्री धामी अयोध्या के नाका एयरपोर्ट पहुंचे, जहां उन्हें उत्तरप्रदेश पुलिस ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया। इसके बाद वह नया घाट स्थित यात्री निवास सरयू होटल पहुंचकर उन्होंने कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। शाम को 4:30 बजे नया घाट से चलकर हनुमानगढ़ी राम जन्मभूमि तक जाने वाली राम बरात में शामिल होते हुए पुष्कर सिंह धामी हनुमानगढ़ी पहुंचे। हनुमानगढ़ी में उन्होंने विधिविधान के साथ दर्शन–पूजन किया। हनुमानगढ़ी पीठ के महंत राजूदास की अगुवाई में पूजन कार्यक्रम संपन्न किया गया। इसके बाद वह सीधे रामलला के दरबार में पहुंचे। उन्होंने पहले रामजन्म भूमि में रामलला की पूजा अर्चना की और फिर उस स्थान को देखने गए जहां रामलला का भव्य और दिव्य राम मंदिर निर्माण हो रहा है। इससे पहले यात्री निवास में पत्रकारों से बातचीत के दौरान मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उन्होंने उच्च शिक्षा लखनऊ से ग्रहण की है। छात्र जीवन में कई बार उनका अयोध्या आना हुआ, लेकिन उत्तराखण्ड के मुख्यसेवक के रूप में पहली बार उन्हें अयोध्या आने का सौभाग्य मिला है। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड महादेव की भूमि है और उत्तर प्रदेश भगवान श्रीराम की। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत देश तेजी से विकास कर रहा है और दुनिया में हमारे देश का मान–सम्मान बढ़ा है। उनके दिशा निर्देशन में उत्तर प्रदेश की तरह उत्तराखण्ड में भी विकास के नए आयाम स्थापित हो रहे हैं। कर्णप्रयाग–ऋषिकेश रेलवे लाइन, चारधाम ऑल वेदर, केदारनाथ पुनर्निर्माण, बदरीनाथ सौंदर्यीकरण महायोजना समेत तमाम परियोजनाओं को सफलतापूर्वक धरातल पर उतारा जा रहा है। इस दौरान श्री धामी के साथ राज्यसभा सांसद श्री नरेश बंसल व अन्य लोग मौजूद रहे।
–––

रविवार को धर्मशाला के भूमि पूजन में शामिल होंगे धामी

अयोध्या। रविवार की सुबह 17 अक्टूबर को श्री धामी दिल्ली सेवा धाम ट्रस्ट की धर्मशाला के भूमि पूजन कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस दौरान यज्ञ में बैठ कर वह आहुति देंगे। श्री धामी ‘श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट’ के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास से मणिराम छावनी में मुलाकात करेंगे। इसके बाद सुबह 11:30 बजे वह अयोध्या के नाका एयरपोर्ट से देहरादून रवाना होंगे।

Check Also

सीएम योगी फिर एक्शन में, बसपा के पूर्व MLC की इमारत पर चला बाबा का बुलडोजर

उत्तरप्रदेश (संवाददाता) । यूपी के सहारनपुर में बसपा से पूर्व MLC हाजी इकबाल के खिलाफ प्रशासन …

One comment

  1. Hinzu kommen saisonale Kampagnen, wöchentliche Reload-Boni und Sonderaktionen, die dauerhaft
    Abwechslung schaffen. Diese Form ist beliebt, weil Spieler sofort Freispiele oder kleines Startguthaben bekommen – ohne Einzahlung.

    Freispiele werden meist für Slots wie Starburst oder Book of Dead
    aktiviert, inklusive klarer Umsatzbedingungen. Besonders
    gefragt sind Angebote wie Verde Casino 50 free
    spins, die in Kombination mit einem Einzahlungsbonus echtes Extra-Spielguthaben liefern. Damit lassen sich Freispiele freischalten, zusätzliches Guthaben sichern oder Bonuschips aktivieren.
    Gönn dir eine Pause, wenn nötig, um dein Spielverhalten bewusst zu steuern. Spieler erhalten Gratiswetten, verbesserte Quoten oder Cashback auf verlorene Tipps.

    Ein Verde Casino Promo Code beschränkt sich nicht nur auf Slots oder Tischspiele.

    Besonders wertvoll sind solche Aktionen, wenn sie Freispiele oder Startguthaben ohne Einzahlung bieten.
    Egal, ob Sie Slots oder Live-Spiele bevorzugen – das
    casino Verde sorgt für Unterhaltung mit europäischen Qualitätsstandards.
    Viele Nutzer loben die einfache Registrierung, die übersichtliche Menüstruktur und die professionellen Funktionen, die ein modernes Verde online casino auszeichnen. Das Verde Casino eu arbeitet nach europäischen Standards und bietet deutschen Spielern eine vollständig lizenzierte
    und geprüfte Umgebung für sicheres Glücksspiel.
    Das Verde Casino Deutschland ist besonders beliebt, weil es
    als sicheres und benutzerfreundliches Verde online casino gilt.
    Möchtest du im Verde Casino mit echtem Geld spielen, musst du mindestens 10€ einzahlen.

    References:
    https://online-spielhallen.de/willkommen-bei-sg-casino-deutschland-dein-umfassender-ratgeber/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *