Breaking News
uioppo

दो लोगों को 15 लाख की जड़ीबूटी के साथ किया गिरफ्तार

uioppo

पिथौरागढ़ (संवाददाता)। तहसील मुख्यालय से 5किमी दूर मल्ला खोतिला में दो लोगों को बहुमूल्य अवैध जड़ बूटी के साथ गिरफ्तार किया गया है। दोनों आरोपियों के खिलाफ वन अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जेल भेज दिया है। शनिवार को पुलिस को मल्ला खोतिला में अवैध तरीके से एक मकान में जड़ी बूटी रखने की सूचना मिली। जिसकी जानकारी थानाध्यक्ष विजेंद्र शाह ने वन क्षेत्र अधिकारी सुशील कुमार को दी। जिसके बाद थानाध्यक्ष शाह के नेतृत्व में मल्ला खोतिला में सड़क किनारे स्थित अर्जुन राम के घर की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान एक कमरे में 41 बोरियों में बहुमूल्य जड़ी बूटी मिली। अर्जुन ने बताया कि यह सामान रांथी निवासी दीवान सिंह बोरा का है। जिसके बाद पुलिस ने निशानदेही पर गिरफ्तार किया गया। जड़ी बूटी की कीमत 15 लाख करीब बताई जा रही है। दोनों के खिलाफ वन्य जीव जंतु संरक्षण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जेल भेज दिया है। टीम में कांस्टेबल आन सिंह मेहरा, विवेकानंद शामिल रहे।

Check Also

हरेला पर मुख्यमंत्री ने किया राज्य स्तरीय पौधारोपण कार्यक्रम का शुभारंभ, जागेश्वर क्षेत्र के लिए कीं आठ बड़ी घोषणाएं

अल्मोड़ा ।  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को गरुड़ाबाज मैदान में हरेला पर्व के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *