Breaking News
Up Illegal Mining

अवैध खनन को लेकर दो पक्ष आये आमने-सामने

Up Illegal Mining

रुडकी (संवाददाता)। प्रतापपुर गांव के पास बाणगंगा नदी में अवैध खनन को लेकर दो पक्ष आमने सामने आ गए। आरोप है कि दोनों पक्षों ने एक दूसरे को डराने के लिए जमकर हथियार भी लहराए, परंतु बाद में दोनों पक्ष अपने-अपने वाहन लेकर बिना खनन किए वापस लौट आए। पुलिस घटना की सूचना से इनकार कर रही है। लक्सर कोतवाली की रायसी चौकी क्षेत्र में बीती रात भी प्रतापपुर गांव के खनन कारोबारियों का एक गुट दो, तीन ट्रैक्टर, ट्रालियां व एक जेसीबी मशीन लेकर गांव के पास बाणगंगा नदी के रकबे में पहुंच गया। उन्होंने जैसे ही खनन करना शुरू किया, वैसे ही गांव के खनन करने वालों का दूसरा गुट भी अपने वाहन लेकर वहां पहुंच गया। एक ही जगह पर खनन करने को लेकर दोनों गुटों में तनातनी हो गई। आरोप है कि बाद में दोनों पक्ष एक दूसरे को डराने के लिए अपने वाहनों में रखे धारदार हथियार व तमंचे आदि निकालकर लहराने लगे। बाद में दोनों गुट वापस लौट आए। नाम न छापने की शर्त पर गांव के कुछ लोगों ने बताया कि खनन को लेकर दोनों पक्षों के बीच फिलहाल भी तनाव बना हुआ है। उधर, रायसी चौकी की पुलिस घटना की जानकारी से इनकार कर रही है। चौकी प्रभारी विनोद गोला ने बताया कि घटना के बाबत गांव में पूछताछ कराई जाएगी। घटना सही पाए जाने पर दोनों पक्षों के खिलाफ कार्रवाई होगी।

Check Also

प्रदेश के सभी उच्च शिक्षण संस्थानों को राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुरूप मॉडिफाई किया जाए : मुख्य सचिव

देहरादून ।  मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने सोमवार को सचिवालय में उच्च शिक्षा विभाग की …

One comment

  1. 84138 405981I dont generally comment but I gotta say thankyou for the post on this incredible 1 : D. 186142

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *