Breaking News
swine flu

स्वाइन फ्लू से दो की मौत, कई मरीजों का इलाज जारी

swine flu

जबलपुर। मध्य प्रदेश के कई जिलों में स्वाइन फ़्लू का कहर बरकरार है. जबलपुर में स्वाइन फ़्लू से दो लोगों की मौत का मामला सामने आया है. इसके साथ ही इस सीजन में जबलपुर में मौत का आंकड़ा तीन तक पहुंच गया है. इसके अलावा कुल 50 संदिग्ध मरीज सामने आए हैं. और रोजाना दो से तीन मरीज अस्पतालपहुंच रहे हैं. जबलपुर के नेता जी सुभाष चंद्र बोस मेडिकल कॉलेज में स्वाइन फ्लू टेस्ट के 50 सेम्पल प्राप्त हुए हैं. इसमें से पांच सेम्पल पॉजिटिव पाये गए हैं. मेडिकल अस्पताल के आईसोलेशन वार्ड में भर्ती एक युवक की कल उपचार के दौरान मौत हो गई इसके पहले शुक्रवार को शहपुरा के ग्राम झुरई निवासी वृद्ध की भी स्वाईन फ्लू से मौत हो गई थी. शेष तीन पॉजिटिव मरीजों का इलाज हो रहा हैं. वहीं दो मरीजों की मौत से शहर में हड़कंप मचा हुआ है. लोग दहशत में हैं. दरअसल, शहर में पिछले कुछ हफ़्तों से डेंगू, चिकनगुनिया जैसी बीमारियों का संक्रमण बढ़ गया है. जिला अस्पताल सहित शहर के कई बड़े अस्पतालों में बड़ी संख्या में मरीज पहुंच रहे हैं.

Check Also

Kawaboumga: Merge Up 2 et Simsinos Casino, guide des mécaniques du slot

Le monde des machines à sous a vu l’émergence de titres innovants comme Merge Up …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *