
देहरादून (संवाददाता)। सहसपुर पुलिस ने जस्सोवाला पुल के पास से एक किलो सौ ग्राम चरस के साथ दो नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट तहत मामला दर्ज कर उन्हे कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। मिली जानकारी के अनुसार सहसपुर पुलिस क्षेत्र में संदिग्धों की तलाश में चैकिंग कर रही थी। इस दौरान जस्सोवाला पुल के पास हौंडा मोटर साईकल पर सवार दो लोगों को रोककर उनके सामान की तलाशी ली तो उनके पास से एक किलो सौ ग्राम चरस बरामद हुई। इस पर पुलिस उन्हे हिरासत में लेकर थाने ले गयी। जहां पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम आलिम पुत्र मीरहसन निवासी ग्राम ढाँकी थाना सहसपुर, उम्र 30 वर्ष व जाबिर पुत्र मोहमद हनीफ निवासी ग्राम ढाकी थाना सहसपुर, उम्र 35 वर्ष बताए। सहसपुर पुलिस के अनुसार दोनों आरोपी पहले भी कई बार नशा बेचने के जुर्म में जेल की हवा खा चुके हैं। आरोपी सस्ते दाम पर चरस लाकर विकासनगर, सहसपुर एवम आसपास में पढऩे वाले स्टूडेंट आदि को मोटे दाम में बेचने का काम करते है।
The National News
874530 726355Hello. Wonderful job. I did not expect this. This is a exceptional articles. Thanks! 734355