Breaking News
098877

बीस लीटर कच्ची शराब पकड़ी व 800 लीटर लाहन भी बरामद कर नष्ट किया

098877

रुडकी (संवाददाता)। मुखबिर की सूचना पर आबकारी विभाग की टीम ने तीन अलग-अलग जगहों पर छापेमारी की। इस दौरान टीम ने करीब बीस लीटर कच्ची शराब पकड़ ली। इसके अलावा टीम ने लगभग आठ सौ लीटर लाहन भी बरामद कर नष्ट किया है। आबकारी विभाग को मुखबिर से सूचना मिली थी कि अकौढ़ा, मुंडाखेड़ा और खड़ंजा गांवों में कुछ लोग कच्ची शराब का धंधा कर रहे हैं। सूचना पर आबकारी निरीक्षक शिवप्रसाद व्यास ने शनिवार सुबह अपनी टीम के साथ अकौढ़ा गांव में छापेमारी कर कांता पत्नी राजकुमार के घर से 10 लीटर कच्ची शराब पकड़ ली। इसके बाद टीम ने मुंडाखेड़ा कलां गांव में विमला पत्नी करणपाल के घर पर छापा मारा और वहां से 5 लीटर कच्ची शराब बरामद की। आखिर में टीम खड़ंजा कुतुबपुर पहुंची और छापेमारी कर प्रमोद पुत्र फूल सिंह के घर से भी पांच लीटर कच्ची शराब पकड़ी। इसके अलावा टीम ने तीनों जगह से शराब बनाने के लिए रखा गया करीब आठ सौ लीटर लाहन भी पकड़कर नष्ट कर दिया। आबकारी विभाग ने तीनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Check Also

हरेला पर्व पर मालाग्राम पहुंचे मुख्यमंत्री, सघन पौधरोपण कर दिया हरित संरक्षण का संदेश

 देहरादून ।  हरेला पर्व के उपलक्ष्य में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को जनपद …

One comment

  1. concerned in CBD wellness only don’t fuck where to start up? study our comprehensive cornbread thc gummies head to read how stark CBD, full-of-the-moon spectrum CBD, and CBD insulate affirm your body. Unlike THC, thoroughgoing CBD bring home the bacon non-psychoactive profit that celebrate you acuate and loose. Whether you choose CBD anele drops, CBD pabulum, or CBD capsule, we explain CBD dose so you rear pick the undecomposed CBD production. Start your cancel CBD journey now with ended confidence in license organic CBD!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *