
ऋ षिकेष (संवाददाता)। पर्यटन सचिव दिलीप जावलकर ने जीएमवीएन मुनिकीरेती में योग महोत्सव की तैयारियों का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने अधूरी व्यवस्थाएं शनिवार तक पूरी करने के निर्देश दिये। शुक्रवार को पर्यटन सचिव दिलीप जावलकर ने एसएसपी टिहरी डा.योगेंद्र सिंह रावत, डीएम वी षणमुगम के साथ व्यवस्थाएं देखी। सचिव ने गंगातट पर आरती के लिये भव्य मंच तैयार करने को कहा। कहा कि इस बार साधकों की संख्या में इजाफा हुआ है। इस बार अधिक साधक भाग लेंगे। ऐसे में योग साधकों को बेहतर सुविधाएं देने का प्रयास किया जा रहा है। इससे पहले उन्होंने गंगातट, गेस्टहाऊस के साथ पार्किग व्यवस्था का स्थलीय निरीक्षण कर कमियों में सुधार लाने के निर्देश दिये। एक मार्च से जीएमवीएन में होने वाले योग महोत्सव का शुभारंभ यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ करेंगे। इस अवसर पर सीओ नरेन्द्रनगर प्रमोद शाह, जीएमवीएन के जीएम जितेन्द्र कुमार, एजीएम एसपी रावत, सुशील नौटियाल समेत अन्य मौजूद थे।
The National News
920368 141446Hi there, just became aware of your weblog through Google, and located that it is truly informative. Im gonna watch out for brussels. I will appreciate in case you continue this in future. Lots of men and women will be benefited from your writing. Cheers! 164790