Breaking News
Rishi Kapoor and Juhi Chawla

एक साथ फिर नजर आएंगे ऋषि कपूर और जूही चावला

Rishi Kapoor and Juhi Chawla

गुजरे जमाने की मशहूर बॉलिवुड जोड़ी ऋषि कपूर और जूही चावला एक बार फिर सिल्वर स्क्रीन पर धमाल मचाने के लिए वापसी कर रहे हैं। यह फिल्म एक फैमिली कॉमिडी ड्रामा होगी जिसका डायरेक्शन हितेश भाटिया करने जा रहे हैं। इस फिल्म का अभी तक नाम नहीं रखा गया है और इसकी शूटिंग शुरू हो चुकी है। फिल्म को सोनी पिक्चर्स एंटरटेनमेंट इंडिया प्रड्यूस कर रहे हैं। इसके मैनेजिंग डायरेक्टर विवेक कृष्णानी ने बताया, हम ऑडियंस के सामने ऐसी कहानियां लाना चाहते हैं जो उन्होंने पहले कभी न देखी हों। हम इस फैमिली कॉमिडी फिल्म के लिए काफी उत्साहित हैं। 102 नॉट आउट के बाद ऋ षि कपूर एक बार फिर हमारे साथ इस फिल्म में काम कर रहे हैं। बता दें कि ऋ षि कपूर और जूही चावला की जोड़ी इससे पहले साजन का घर, ईना मीना डीका और बोल राधा बोल जैसी सुपरहिट बॉलिवुड फिल्मों में काम कर चुके हैं। हाल में ऋ षि कपूर की फिल्म मुल्क रिलीज हुई थी जिसे ऑडियंस और क्रिटिक्स ने काफी सराहा था। वहीं, जूही चावला पिछली बार फिल्म चॉक ऐंड डस्टर में नजर आई थीं।

Check Also

Iskustva Sa Plus Hosting Uslugama: Što Su Korisnici Otkrili

U ovom članku istražujemo iskustva korisnika Plus hosting usluga, fokusirajući se na ono što su …

2 comments

  1. 753355 624697This is really interesting, Ill look at your other posts! 804633

  2. 697836 926384Some truly amazing content on this internet site , thankyou for contribution. 317225

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *