Breaking News
Prostitution

देह व्यापार में तीन युवतियां गिरफ्तार

Prostitution

रुद्रपुर (संवाददाता)। मुख्य बाजार स्थित एक होटल में देह व्यापार की सूचना पर पुलिस ने सोमवार रात छापेमार कार्रवाई की। पुलिस ने होटल मैनेजर और तीन युवतियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी होटल मैनेजर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। जानकारी के मुताबिक लमगड़ा अल्मोड़ा निवासी हरीश राम पुत्र दौलत राम यहां मुख्य बाजार स्थित मधुवन होटल में मैनेजर के पद पर कार्यरत है। सोमवार रात पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि होटल में देह व्यापार का काम चल रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच होटल मैनेजर हरीश और तीन युवतियों को गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान होटल में पुलिस के पहुंचने की भनक लगते ही मौके से चार-पांच युवक फरार हो गए। पुलिस के मुताबिक दो युवतियां परगना दक्षिण 24 कोलकाता की और एक युवती संजयनगर खेड़ा की रहने वाली है। बताया गया कि इन युवतियों को पश्चिम बंगाल की रिया नाम की एक युवती ने यहां भेजा था। इस दौरान उन्हें दस दिन के लिए 30-30 हजार रुपये दिए जाने की बात हुई। कोतवाल कैलाश चंद्र भट्ट ने बताया कि होटल के मैनेजर हरीश को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही तीन युवतियों को कॉउंसलिंग के लिए भेजा जा रहा है।

Check Also

Görsel ve ses efektleriyle güçlendirilmiş Chicken Road Demo sürümü

Chicken Road oyna, genellikle %95 ile %97 arasında değişen bir RTP oranına sahiptir ki bu, …

One comment

  1. 485574 706710Theres noticeably a bundle to locate out about this. I assume you created certain excellent points in capabilities also. 251457

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *