
नई टिहरी (संवाददाता)। प्राचीन रघुनाथ मंदिर में भगवान गणेश की मूर्ति स्थापना के साथ तीर्थनगरी देवप्रयाग में तीन दिवसीय गणेश महोत्सव शुरू हो गया। तीन दिनों तक चलने वाले महोत्सव में भजन संध्या, महिला कीर्तन के साथ अन्य कार्यक्रमों का आयोजन होगा। सोमवार को श्री गंगा रघुनाथ सेवा समिति की ओर आयोजित गणेश महोत्सव का विधि-विधान से शुभारंभ किया गया। भगवान गणेश की मूर्ति ढोल-दमाऊ और जयकारों के साथ देवप्रयाग बस स्टेशन से रघुनाथ मंदिर तक लाई गई। इसके बाद भगवान गणेश की मूर्ति को मंदिर परिसर में बनी पत्थर की प्राचीन छतरी के नीचे विराजमान किया गया। समिति संयोजक अभिषेक पंचपुरी ने बताया कि क्षेत्र की सुख-समृद्धि के लिए तीन दिनों तक भगवान गणेश का पूजन किया जाएगा। साथ ही भजन संध्या, महिला कीर्तन के साथ अन्य कार्यक्रमों का आयोजन भी होगा। चार सितंबर को गंगा संगम पर मूर्ति का विधि-विधान से विसर्जन किया जाएगा। इस मौके पर पालिकाध्यक्ष केके कोटियाल, गौरव मिर्जापुरी, अनंत कोटियाल, अंकित पंचपुरी, अंकित जोशी, राजेश भट्ट, मुकेश ध्यानी, शशिकांत पंचभैया, धीरज भट्ट, मुन्नु मिर्जापुरी आदि मौजूद थे।
The National News
471093 770650of course data entry services are really expensive that is why always make a backup of your files 420505