छत्तीसगढ़ । दिल्ली दरबार में छत्तीसगढ़ कांग्रेस का सत्ता संघर्ष जारी है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने बारी-बारी से कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल से मुलाकात की है। इस मुलाकात के बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल रायपुर लौट आए हैं। रायपुर हवाई अड्डे पर उन्होंने ढाई-ढाई साल के मुख्यमंत्री की बात को सरकार के खिलाफ साजिश बताया। उन्होंने कहा, उन्हें मुख्यमंत्री आलाकमान ने बनाया है, सोनिया-राहुल जिस दिन कहेंगे वे ष्टरू का पद छोड़ देंगे। रायपुर हवाई अड्डे पर प्रेस से चर्चा में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा, दो दिन के दिल्ली प्रवास में राहुल गांधी और केसी वेणुगोपाल के साथ बैठक हुई है। इसमें विकास योजनाओं और लॉकडाउन पर चर्चा हुई। उन्होंने कहा, प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया इस पर बात रख चुके हैं। अब इसपर कुछ कहना शेष नहीं है। एक सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा, मुख्यमंत्री पर ढाई-ढाई साल का राग अलापने वाले सरकार को अस्थिर करने की साजिश कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा, सोनिया गांधी और राहुल गांधी ने एक किसान को मुख्यमंत्री की जिम्मेदारी दी है। जब तक वे चाहते हैं मैं पद पर हूं- सोनिया जी-राहुल गांधी जिस दिन कहेंगे वे ष्टरू का पद छोड़ देंगे। कांग्रेस में मचे सत्ता संघर्ष के बीच भाजपा के बयानों पर टिप्पणी करते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा, एक किसान के बेटे के मुख्यमंत्री बन जाने से भाजपा परेशान है। २००३ से २०१८ तक भाजपा दूसरो के भरोसे सत्ता में आती रही है। इस बार उनको अपनी असलियत का भी अंदाजा हो गया है।
The National News
**mitolyn**
Mitolyn is a carefully developed, plant-based formula created to help support metabolic efficiency and encourage healthy, lasting weight management.
424782 365971I was recommended this internet internet site by my cousin. Im not sure whether this post is written by him as nobody else know such detailed about my trouble. You are wonderful! Thanks! 496482
455210 517369I take wonderful pleasure in reading articles with quality content material. This write-up is one such writing that I can appreciate. Keep up the excellent function. 458128