Breaking News

योग विद्या का समूचा विश्व ले रहा है लाभ, भारत के लिए गौरव की बात-राज्यपाल

-राज्यपाल ने अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योग कर स्वस्थ रहने का दिया संदेश

रायपुर (जनसम्पर्क विभाग)।  आज अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर राज्यपाल अनुसुईया उइके ने प्रातः योग व प्राणायाम किया। उन्होंने विभिन्न आसन और प्राणायाम किये। इस मौके पर राज्यपाल उइके ने प्रदेशवासियों को योग दिवस की बधाई देते हुए कहा कि सभी को नियमित योग करना चाहिये। भारत के इस प्राचीन योग विद्या का आज समूचा विश्व लाभ ले रहा है। नियमित योग के असंख्य लाभ है और यह तन व मन को मजबूती देता है। योग दिवस हर एक भारतवासी के लिए गौरव का दिन है। हम सभी स्वस्थ व संतुलित जीवन की आकांक्षा रखते है और योग व प्राणायाम से इसे सहज प्राप्त किया जा सकता है। अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर हम सभी संकल्पित हो कि स्वस्थ शरीर और जीवन के लिए योग को दिनचर्या में शामिल करेंगे।

Check Also

छग विस चुनाव 2023 : निगरानी दलों ने अब तक 6 करोड़ 57 लाख रूपए की नकद और वस्तुएं की जब्त

-प्रवर्तन एजेंसियों द्वारा रखी जा रही है कड़ी नजर  रायपुर । छत्तीसगढ़ विधानसभा आम निर्वाचन-2023 …

One comment

  1. 221496 147299Im glad to become a visitor in this pure internet site, regards for this rare information! 373387

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *