Breaking News
Uttar Pradesh chief minister Yogi Adityanath

सपा-बसपा की सरकारों ने गन्ना किसानों के लिए कुछ नहीं किया : योगी

Uttar Pradesh chief minister Yogi Adityanath

लखनऊ (नितेश सिंह)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किसानां के मुद्दे को लेकर विपक्षी दलों पर निशाना साधा है और सवाल उठाया है कि किसानों के ये ÓतथाकथितÓ हितैषी तब कहाँ थे, जब 2012 से 2017 तक किसान भुखमरी की कगार पर था। योगी ने आज अपने व्यक्तिगत ट्विटर एकाउंट से ट्वीट किया कि हमारी सरकार जब से सत्ता में आई है, हमने लंबित 57,800 करोड़ का गन्ना बकाया भुगतान किया है। ये रकम कई राज्यों के बजट से भी ज्यादा है। पिछली सपा-बसपा सरकारों ने गन्ना किसानों के लिए कुछ नहीं किया जिससे किसान भुखमरी का शिकार हो रहा था। उन्होंने दूसरा ट्वीट करते हुए कहा कि किसानों के ये ÓतथाकथितÓ हितैषी तब कहाँ थे जब 2012 से 2017 तक किसान भुखमरी की कगार पर था। इनकी नींद अब क्यों खुली है? उन्होंने कहा कि प्रदेश का गन्ना क्षेत्रफल अब 22 प्रतिशत बढ़कर 28 लाख हेक्टेयर हुआ है और बंद पड़ी कई चीनी मिलों को भी प्रदेश में दोबारा शुरू किया गया है। किसान अब खुशहाल हैं। इससे पहले उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी के ट्वीट को रिट्वीट करते हुए लिखा कि भारत ने सबका साथ सबका विकास के विकास के एजेंडे के साथ 5 साल पहले एक नई यात्रा शुरू की है। पीएम मोदी के नेतृत्व में राष्ट्र निरंतर, समावेशी विकास पर और असमानताओं पर लगाम लगा रहा है। अब ये परिवर्तन नहीं थमेगा।

Check Also

Iskustva Sa Plus Hosting Uslugama: Što Su Korisnici Otkrili

U ovom članku istražujemo iskustva korisnika Plus hosting usluga, fokusirajući se na ono što su …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *