Breaking News

नवनिर्वाचित पदाधिकारी जनता से किए वादे संकल्प के साथ पूरा करें : सीएम

-मुख्यमंत्री बघेल भिलाई निगम के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के पदभार ग्रहण समारोह में शामिल हुए

रायपुर (जनसंपर्क विभाग)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भिलाई नगर निगम के नवनिर्वाचित महापौर एवं सभापति के पदभार ग्रहण समारोह को सम्बोधित करते हुए कहा कि आपने नगर निगम के विकास को लेकर जो सपने देखे हैं, उन्हें पूरा करने का अवसर जनता ने आपको दिया है। जिसे आप सभी संकल्पबद्ध होकर युद्ध स्तर पर पूरा करें। जनता से जो वादे अपने किए हैं, उसे निभाने युद्ध स्तर पर जुट जाएं।
मुख्यमंत्री ने इस मौके पर महापौर श्री नीरज पाल को बधाई देते हुए कहा कि नीरज ने सेक्टर 5 एरिया में जिस तरह से विकास किया है, वह काबिले तारीफ है। शहीद भगत सिंह के नाम पर यहां पार्क बना है। उन्होंने कहा कि यहां शहीद-ए-आजम पार्क देखते ही बनता है और महापुरुषों की स्मृतियों को संजोने का सुंदर काम हुआ है। उन्होंने कहा कि नीरज में जो विजन है वह भिलाई को विकास की नई ऊंचाइयां देने में मदद करेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि महापौर तथा प्रतिनिधि यह भी देखें कि पटरी पार का भी तेजी से विकास हो, कोसा नगर, राधिका नगर हुडको आदि क्षेत्रों में भी तेजी से विकास कार्य किए जाएं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार समावेशी विकास की राह पर आगे बढ़ रही है, ग्रामीण क्षेत्रों के साथ ही शहरी क्षेत्रों का भी विकास हो, इसका हम पूरा ध्यान रखते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि मेरी स्पष्ट मान्यता है कि हमारी ग्रामीण अर्थव्यवस्था किसी वृक्ष की जड़ों की तरह है, जब हम जड़ों को सिंचित करेंगे तो वृक्ष भी विकसित होगा। ग्रामीण अर्थव्यवस्था से संबंधित कर्ज माफी योजना, राजीव गांधी न्याय योजना, गोधन न्याय योजना आदि के माध्यम से बड़े पैमाने पर राशि बाजार में पहुंची है, जिससे शहरी अर्थव्यवस्था भी गुलजार हुई। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस बार अब तक 66 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी हो चुकी है और यह खरीदी एक करोड़ मीट्रिक टन से अधिक जाने की संभावना है। इस तरह 25000 करोड रुपए बाजार में आएंगे, स्वाभाविक तौर पर इसका लाभ शहरी अर्थव्यवस्था को भी होग। मुख्यमंत्री ने कहा कि शहरी क्षेत्रों में स्वास्थ्य के क्षेत्र में मोबाइल मेडिकल यूनिट, दाई दीदी क्लीनिक आदि सरोकारों के माध्यम से अच्छा कार्य हुआ है। कोरोना जैसे संक्रामक रोगों के नियंत्रण में भी निगम अमले ने प्रशंसनीय काम किया है। कोरोना के नियंत्रण के लिए सरकार द्वारा जो स्वास्थ्य अधोसंरचना बनाई गई, वह काफी उपयोगी साबित हुई, शिक्षा के क्षेत्र में स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूलों के माध्यम से बड़ा कार्य हुआ। इस अवसर पर अपने संबोधन में गृह मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू ने कहा कि आप सभी को कार्य करने का अच्छा अवसर जनता ने उपलब्ध कराया है। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के मार्गदर्शन में शहरी विकास की बेहतरीन योजनाएं संचालित हो रही है। इसका लाभ उठाएं। वन मंत्री एवं दुर्ग जिले के प्रभारी मंत्री श्री मोहम्मद अकबर ने अपने संबोधन में कहा कि 3 साल में मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के मार्गदर्शन में जो विकास कार्य हुए हैं, नगरीय निकायों के निर्वाचन में नागरिकों ने उन पर मुहर लगाई है। इस मौके पर महापौर श्री नीरज पाल ने अपने संबोधन में कहा कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने बड़ी जिम्मेदारी दी है और भरोसा जताया है। इस भरोसे पर खरा उतरने की पूरी कोशिश करूंगा। सभापति श्री गिरवर साहू ने आभार व्यक्त किया। इस मौके पर विधायक श्री देवेंद्र यादव, विधायक श्री अरुण वोरा, खनिज विकास निगम के अध्यक्ष श्री गिरीश देवांगन, दुर्ग महापौर श्री धीरज बाकलीवाल, पूर्व विधायक श्री प्रदीप चौबे, अंत्यावसायी निगम की उपाध्यक्ष श्रीमती नीता लोधी, मंडी बोर्ड के अध्यक्ष श्री अश्विनी साहू, सहकारी बैंक के अध्यक्ष श्री जवाहर वर्मा उपस्थित थे। इस मौके पर कलेक्टर दुर्ग डॉ सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे, एसएसपी श्री बद्री नारायण मीणा एवं निगमायुक्त श्री प्रकाश सर्वे भी उपस्थित रहे।

Check Also

छग विस चुनाव 2023 : निगरानी दलों ने अब तक 6 करोड़ 57 लाख रूपए की नकद और वस्तुएं की जब्त

-प्रवर्तन एजेंसियों द्वारा रखी जा रही है कड़ी नजर  रायपुर । छत्तीसगढ़ विधानसभा आम निर्वाचन-2023 …

2 comments

  1. 220611 242267Excellently written post, doubts all bloggers offered the same content because you, the internet is really a greater spot. Please keep it up! 292100

  2. 268565 244040The next time Someone said a weblog, I hope that it doesnt disappoint me just as a lot as this. Come on, man, I know it was my choice to read, but When i thought youd have some thing intriguing to say. All I hear is really a handful of whining about something you can fix in the event you werent too busy looking for attention. 747866

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *