Breaking News
mini bus

गहरी खाई में गिरी मिनी बस

दो की मौत, 34 घायल

mini bus

ऋषिकेश ,28 अगस्त (आरएनएस)। नरेंद्र नगर ब्लॉक के दोगी पट्टी में मिंडाथ से ऋषिकेश आ रही एक मिनी बस गहरी खाई में जा गिरी। दुर्घटना में दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 34 लोग घायल हैं। घायलों को ऋषिकेश के राजकीय चिकित्सालय पहुंचाया गया है। घटना प्रात: करीब 9:00 बजे की है। मिंडाथ से एक मिनी बस ऋषिकेश के लिए आ रही थी। पावकीदेवी से कुछ पहले अचानक बस अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू शुरू किया।  थानाध्यक्ष मुनिकीरेती आरके सकलानी ने बताया कि दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई है, जबकि घायलों को पावकीदेवी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि 22 सीटर बस में 36 लोग सवार थे। अब तक03 घायलों को राजकीय चिकित्सालय ऋषिकेश लाया गया है। कुल 13 लोगों को ज्यादा चोट लगी है। शेष लोगों को मौकेपर ही उपचार देकर भेज दिया गया है। मृतकों में सावित्री देवी (63) पत्नी रूप चंद और बालमती देवी (35 वर्ष) पत्नी धनवीर है। वहीं घायलों में सौरभ पुत्र रूपचंद, कुमारी खिलौना पुत्री रूपचंद, अर्जुन सिंह पुत्र मूलचंद, यशपाल सिंह पुत्र मूलचंद, सुनील सिंह पुत्र देवसिंह, तेग बहादुर पुत्र दिलबाग बहादुर, कुसुम पुत्री कुमार सिंह, गीता देवी पत्नी मूलचंद, अनुसूया देवी पत्नी विशंभर, शिवराज सिंह सर्वजीत सिंह पत्नी इंद्र सिंह, गोविंद सिंह पुत्र इंदर सिंह, चंदन सिंह, सीमा देवी पत्नी मनबहादुर, जगबीर सिंह पुत्र बुद्धि सिंह, मनीष सिंह पुत्र सरदार सिंह, सुनीता देवी पत्नी सुनील सिंह, प्रकाश पुत्र कुशाल सिंह, जगमोहन सिंह पुत्र घंतु सिंह, नवीन सिंह पुत्र ध्रुव सिंह, बैसाखी देवी पत्नी शिवपाल सिंह, बिंदा देवी पत्नी कुंवर सिंह, धनवीर सिंह पुत्र बचन सिंह, हरि सिंह पुत्र मदन सिंह, सरिता देवी पत्नी कृपाल सिंह, हुकम सिंह पुत्र, पूजन सिंह , छुम्मा देवी पत्नी बलवंत सिंह, सोनिका देवी पत्नी मोर सिंह, कुंवर सिंह पुत्र उमराव सिंह, कुसुम पुत्री कुंवर सिंह, अनुसूया देवी पत्नी विशंभर, पवन सिंह, मदन सिंह पुत्र शिव सिंह, श्रीदेवी पत्नी दिनेश सिंह। 

Check Also

Kawaboumga: Merge Up 2 et Simsinos Casino, guide des mécaniques du slot

Le monde des machines à sous a vu l’émergence de titres innovants comme Merge Up …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *