Breaking News
Sunil Uniyal Gama

मेयर ने किया राजपुर रोड़ पर दुकानों का उद्घाटन

Sunil Uniyal Gama

देहरादून (आरएनएस)। राजपुर रोड में राष्ट्रपति आशियाना के पास से हटाए गए चार दुकानदारों को सांई मंदिर बाईपास पर चार दुकानें आवंटित कर दी गई हैं। शुक्रवार को मेयर सुनील उनियाल गामा ने इन दुकानों का उद्घाटन किया और उन्हें आवंटी दुकानदारों को सौंपा। कुछ समय पहले राष्ट्रपति के देहरादून आगमन से पहले सड़क किनारे अतिक्रमण कर बनाई गई चाउमीन, फास्ट फूड की इन दुकानों को नगर निगम ने अभियान चलाकर हटा दिया था। इस दौरान करीब आठ दुकानें हटाई गई थी। तब से ये सभी दुकानदार खुद को नई दुकानें आवंटित करने के लिए नगर निगम से मांग कर रहे थे। मेयर सुनील उनियाल गामा ने इन दुकानदारों को नई जगह पर बसाने का आश्वासन दिया था। शुक्रवार को इनमें से चार दुकानें सम्बंधित दुकानदारों को सौंप दी गई। शेष चार दुकानें भी जल्द बनाई जाएंगी। मेयर सुनील उनियाल गामा ने कहा कि, शहर को सुंदर बनाने के लिए सभी को सहयोग की भावना दिखानी होगी। मौके पर राजपुर रोड की स्थानीय पार्षद उर्मिला थापा भी मौजूद रही।

Check Also

हरेला पर मुख्यमंत्री ने किया राज्य स्तरीय पौधारोपण कार्यक्रम का शुभारंभ, जागेश्वर क्षेत्र के लिए कीं आठ बड़ी घोषणाएं

अल्मोड़ा ।  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को गरुड़ाबाज मैदान में हरेला पर्व के …

2 comments

  1. 58863 132870Just wanna comment which you have a really nice internet site, I the style and design it actually stands out. 486605

  2. 737268 524024Great post will be posting this on my weblog today keep up the excellent function. 147836

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *