Breaking News
45557 fgfgg787

राज्यपाल ने राज्य स्थापना दिवस की 19वीं वर्षगांठ पर पुलिस लाइन में आयोजित रैतिक परेड का निरीक्षण कर सलामी ली

45557 fgfgg787

देहरादून (सू0वि0)  राज्यपाल श्रीमती बेबी रानी मौर्य ने शनिवार को राज्य स्थापना दिवस की 19वीं वर्षगांठ पर पुलिस लाइन में आयोजित रैतिक परेड का निरीक्षण कर सलामी ली। राज्यपाल ने विशिष्ट सेवाओं के लिए ‘‘राष्ट्रपति पुलिस पदक’’ प्राप्त 02 पुलिस अधिकारियों और ‘‘पुलिस पदक’’ प्राप्त 03 अधिकारियों को अलंकृत भी किया। इनमें श्री संजीव कुमार कौशिक पुलिस उपाधीक्षक, श्री हरेन्द्र पाल सिंह अपर पुलिस अधीक्षक(से.नि) को राष्ट्रपति पुलिस पदक और श्री हरीश चन्द्र भट्ट पुलिस उपाधीक्षक(से.नि), श्री पूरण सिंह भण्डारी निरीक्षक(से.नि) एवं श्री राम प्रसाद प्लाटून कमाण्डर(से.नि) को पुलिस पदक से अंलकृत किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री त्रिवेंद्र सिंह रावत , भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री श्री रमेश पोखरियाल निशंक, विधानसभा अध्यक्ष श्री प्रेमचंद अग्रवाल, सांसद श्रीमती माला राज्यलक्ष्मी शाह, मेयर श्री सुनील उनियाल गामा, विधायकगण श्री खजान दास, श्री विनोद चमोली, श्री मुन्ना सिंह चौहान, मुख्य सचिव श्री उत्पल कुमार सिंह सहित बड़ी संख्या में वरिष्ठ अधिकारी एवं अतिथिगण उपस्थित थे। राज्यपाल श्रीमती बेबी रानी मौर्य ने उपस्थित जन समूह को राज्य स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दी। उन्होंने राज्य आन्दोलनकारियों को भी नमन किया। राज्यपाल ने अनुशासित और भव्य पुलिस परेड के लिए पुलिस परिवार को बधाई दी। अपने संबोधन में राज्यपाल ने कहा कि राज्य पुलिस के सभी अधिकारी और जवान दिन-रात कानून व्यवस्था बनाये रखने और जनता की सुरक्षा हेतु तत्पर रहते हैं। उन्होंने कहा कि बच्चों को नशे से बचाने के लिए समग्र प्रयास होने चाहिये। इसमें पुलिस के साथ-साथ अन्य विभागों की भी महत्वपूर्ण भूमिका है। नशे के विरूद्ध जन जागरूकता अभियान चलाना आवश्यक है। अवैध नशे के व्यापारियों के खिलाफ कठोर कार्यवाही की जानी चाहिये। उत्तराखण्ड पुलिस को साईबर अपराधों के प्रति भी सजग रहने की जरूरत है। डिजिटल भारत और आॅन लाइन वित्तीय लेन-देन में लोगों का विश्वास बढ़ाने के लिए उन्हें साइबर अपराधों से बचाने की जरूरत है। इसके लिए पुलिस को ‘‘साइबर स्मार्ट’’ बनना होगा। राज्यपाल ने कहा कि पुलिस का कार्य बेहद चुनौतीपूर्ण होता है। जनता के मन में भी पुलिस के प्रति सदैव सम्मान एवं सहयोग की भावना रहनी चाहिए। पुलिस को भी राज्य की जनता की अपेक्षाओं के अनुरूप उनसे अच्छा एवं मित्रवत व्यवहार करना चाहिये। पुलिस थानों का माहौल ऐसा हो कि आमजन को वहाँ जाने में कोई परेशानी न हो। पुलिस को चैबीसों घण्टे सर्दी, गर्मी और बरसात में ड्यूटी करनी पड़ती है। ऐसे में हमारी जिम्मेदारी पुलिस कर्मियों और उनके परिवारजनों के प्रति भी बढ़ जाती है। राज्यपाल ने डी.जी.पी उत्तराखण्ड से अनुरोध किया कि वे विभागीय स्तर पर पुलिस कर्मी और उनके परिजनों के कल्याण हेतु आवश्यक सभी स्थितियों की नियमित समीक्षा एवं आवश्यक कार्यवाही करें। मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने उत्तराखण्ड को निरन्तर प्रगति के पथ पर अग्रसारित करने तथा पारदर्शिता के साथ कार्य करने का संकल्प दोहराया है। उन्होंने शहीद सैनिकों एवं सभी आन्दोलनकारियों को नमन करते हुए उनकी अपेक्षाओं एवं आकाक्षाओं के अनुरूप राज्य के सर्वांगीण विकास का संकल्प लेने का भी आह्वान किया। मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि राज्य के समग्र विकास के लिये प्रभावी प्रयास किये जा रहे हैं। इस वर्ष राज्य स्थापना दिवस पर सैनिक सम्मेलन, महिला सम्मेलन युवा सम्मेलन के साथ रैबार कार्यक्रम व फिल्म कान्कलेव का आयोजन जैसे कल्याणकारी कदम उठाये गये हैं। महिलाओं, युवाओं व सैनिकों का राज्य के विकास में महत्वपूर्ण योगदान हैं, इनके सुझावों को भी राज्य हित से जोड़ा जायेगा।

Check Also

Rola obsługi klienta w zapewnianiu satysfakcji w betcasino

W artykule omówimy znaczenie obsługi klienta w kontekście satysfakcji graczy w betcasino. Zbadamy, jak wysoka …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *