Breaking News

कोविड टीकाकरण अमृत महोत्सव का मुख्यमंत्री ने स्वयं टीका लगाकर किया शुभारम्भ

देहरादून (सू0 वि0)। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को महात्मा गांधी शताब्दी जिला चिकित्सालय में कोविड टीकाकरण अमृत महोत्सव का स्वयं टीका लगाकर शुरुआत की। प्रदेश में 18 से 59 आयु वर्ग के सभी लाभार्थियों हेतु निःशुल्क प्रिकाशन डोज की शुरुआत करते हुए मुख्यमंत्री ने सभी लाभार्थियों से टीकाकरण में सहयोगी बनने को कहा। उन्होंने कहा कि कोविड की रोकथाम के लिये टीकाकरण जरूरी है। राज्य सरकार द्वारा इसके लिये सभी आवश्यक व्यवस्थायें सुनिश्चित की गई है। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से अपील करते हुए कहा कि कोरोना महामारी के विरूद्ध लड़ाई में वैक्सीनेशन ही हमारा सबसे बड़ा हथियार है, सभी प्रदेशवासी जो भी 18 वर्ष से ऊपर है वो सभी कोविड प्रीकॉशन डोज अभियान का हिस्सा बनकर कोविड वैक्सीन अवश्य लगवाएं और अन्य लोगों को भी प्रोत्साहित करें। उन्होंने कहा कि पिछले दो वर्षों में हमने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में कोरोना महामारी का डटकर मुकाबला किया। उनके नेतृत्व में भारत में कोविड वैक्सीनेशन का महाअभियान चलाया गया, साथ ही मानवता का परिचय देते हुए दुनिया भर में भारत द्वारा वैक्सीन बांटने का कार्य भी किया गया। कोरोना महामारी कम अवश्य हुई है परन्तु अभी खत्म नही हुई है, अभी भी बचाव, जागरूकता, साफसफाई एवं वैक्सीनेशन द्वारा ही इससे बचा जा सकता है।

Check Also

हरेला पर मुख्यमंत्री ने किया राज्य स्तरीय पौधारोपण कार्यक्रम का शुभारंभ, जागेश्वर क्षेत्र के लिए कीं आठ बड़ी घोषणाएं

अल्मोड़ा ।  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को गरुड़ाबाज मैदान में हरेला पर्व के …

3 comments

  1. Greetings! This is my first comment here so I just wanted to give a quick shout out and say I really enjoy reading your posts. Can you recommend any other blogs/websites/forums that go over the same topics? Thank you!

  2. 483464 672849I genuinely prize your work , Great post. 999553

  3. 840887 542097Previously you should have highly effective internet business strategies get you started of acquiring into topics suitable for their web-based organization. educational 748016

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *