
देहरादून (संवाददाता)। आखिरकार घंटाघर के सौंदर्यीकरण का काम शुरू हो गया है। आने वाले समय में घंटाघर व उसका परिसर अलग ही दिखायी देगा। फव्वारा से लेकर रोशनी से जगमग घंटाघर दिखायी देगा। शुक्रवार दोपहर बाद मेयर सुनील उनियाल गामा ने घंटाघर के सौंदर्यीकरण का शिलान्यास किया। शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान मेयर सुनील उनियाल गामा ने बताया कि पूर्व में ओएनजीसी ने अपने सीएसआर फंड के माध्यम से 85 लाख रूपए घंटाघर के सौंदर्यीकरण के लिए दिए थे। नगर निगम चुनाव और फिर लोकसभा चुनाव की आचार संहिता के चलते काम की शुरूआत नहीं की जा सकी थी। मेयर सुनील उनियाल गामा ने बताया कि सीएसआर फंड से मिली धनराशि से घंटाघर के परिसर में फव्वारे लगाए जाएंगे। पार्क की चाहरदीवारी को ठीक तरह से बनाया जाएगा। इसके अलावा पार्क में हरियाली, लाइटिंग व अन्य काम किए जाएंगे। मेयर ने कहा कि घंटाघर देहरादून की पुरानी धरोहर है। बाहर से आने वाले पर्यटकों के लिए यह आकर्षक का केंद्र रहता है। इसलिए इसी सूरत ठीक करना नगर निगम की प्राथमिकता में था। इससे पहले घंटाघर के बेसमेंट को मजूबत किया गया था, क्योंकि बगल में भारी भरकम पेड़ से घंटाघर को नुकसान पहुंच रहा था। इस अवसर पर नगर निगम के ईई अनूप भटनागर, पार्षद अमिता सिंह, अजय सिंघल, सतीश कश्यप, रोहन चंदेल, संतोख नागपाल आदि शामिल थे।
The National News
440879 531291Wow actually glad i came across your internet website, i??ll be confident to pay a visit to back now i??ve bookmarked it??. 708359