Breaking News
teacher punishment nwn omg

स्कूल में बच्ची से बदसलूकी

teacher punishment nwn omgहैदराबाद (संवाददाता)। गुरुग्राम के रायन स्कूल में 7 साल के बच्चे की हत्या और दिल्ली के एक स्कूल में 5 साल की बच्ची से रेप का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ है. इसी बीच एक और स्कूल में बच्ची से बदसलूकी का मामला सामने आ गया है. ताजा मामला हैदराबाद के एक स्कूल का है. यहां एक स्कूल में टीचर ने 11 साल की लड़की को हैरान कर देने वाली सजा दी. 11 साल की लड़की को स्कूल यूनिफॉर्म पहन कर नहीं आने पर टीचर ने उसे व्बॉयज टॉयलेट में जाकर खड़े होने के लिए कहा. मीडिया में यह मामला सामने आने पर बाल अधिकार कार्यकर्ता ने मामले में केस दर्ज कर जांच की मांग की है. वहीं पीडि़त लड़की का कहना है कि उसने टीचर को बताया था कि, मेरी मां ने स्कूल यूनिफॉर्म को धो दिया है और इस बात का जिक्र स्कूल डायरी में भी है. इसके बावजूद उन्होंने मुझे लड़कों के टॉयलेट में ले जाकर खड़ा कर दिया. लड़की इस पूरे वाकये से इस कदर डर गई है कि वह स्कूल ही नहीं जाना चाहती.

Check Also

Online casinoda 40 Burning Hot slot demo oyna ile gerçek oyun deneyimi

İçerik Oyunlar 40 Burning Hot slotuna benzer oyunlar Hiçbir para kaybetme endişesi olmadan keyifle oynayabilirsiniz. …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *