Breaking News
honeypreet ram nwn

डॉक्टरों का कहना सेक्स एडिक्ट है राम रहीम

honeypreet ram nwnram rahim nwnrनई दिल्ली (संवाददाता) । बलात्कार के आरोप में 20 साल की सजा भुगत रहे डेरा सच्चा प्रमुख राम रहीम के बारे में डॉक्टरों ने एक बेहद चौंका देने वाला खुलासा किया है. रोहतक जेल में जांच के लिए आए डॉक्टरों का कहना है कि राम रहीम सेक्स एडिक्ट है. यही वजह है कि उसको बैचेनी रहती है और उसकी तबियत खराब हो रही है. डॉक्टरों का कहना है कि इसी कारण उसे ठीक से नींद नहीं आ रही है. ऐसे में उसका इलाज नहीं किया गया तो उसका मानसिक संतुलन भी बिगड़ सकता है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार राम रहीम की तबियत खराब होने की बात समाने आने के बाद पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज से जांच करने आई 5 डॉक्टरों की टीम ने कहा कि वैसे तो उसका स्वास्थ्य ठीक है, लेकिन सेक्स एडिक्शन की वजह से उसकी समस्या बढ़ सकती है. 

सेक्स पॉवर बढ़ाने वाली दवाएं लेता था राम रहीम -डॉक्टरों का ये दावा इसलिए भी चौंका देने वाला है क्योंकि राम रहीम ने सुनवाई के समय जज के सामने खुद को नपुंसक बताया था. डेरा के सेवादार ने भी बताया था कि वह सेक्स पावर बढ़ाने वाले टॉनिक और दवाएं लेता था. जिन्हें खास तौर पर विदेशों से मंगाया जाता था. इतना ही नहीं उसे शराब पीने और ड्रग्स लेने की भी आदत थी. 1988 में उसे शराब पीते हुए देखा गया था और इसकी फोटो हाल ही में सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी. 

24 घंटे हाजिर रहती थीं खास तौर पर ट्रेंड 250 सेविकाएं-मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो गुरमीत राम रहीम ने खासतौर से अपनी सेवा के लिए कई साध्वियों की ड्यूटी लगा रखा थी. बताया जा रहा है कि राम रहीम ने अपनी सेवा में 200-250 साध्वियां लगी रखी थीं. इन साध्वियों को विशेष तौर पर ट्रेंड किया जाता था और उन्हें किसी भी अन्य मर्द से बात करने की मनाही थी. इतना ही नहीं ये साध्वियां जिस जगह रहती थीं, उसके 8-10 फीट के दायरे में पुरुषों के जाने पर प्रतिबंध था. केवल राम रहीम ही उनके पास जा सकता था.
हनीप्रीत को जेल में साथ रखना चाहता था-राम रहीम के अपनी कथित बेटी हनीप्रीत के साथ भी अवैध संबंध होने की बात कही जा रही है. वह हमेशा उसके साथ रहती थी. इतना ही नहीं उसने जेल प्रशासन के सामने हनीप्रीत को जेल में साथ रखने की बात कही थी. लेकिन उसकी इस मांग को मानने से इंकार कर दिया गया. फिलहाल हनीप्रीत फरार चल रही है. पुलिस उसे खोजने में लगी है. 

Check Also

Kawaboumga: Merge Up 2 et Simsinos Casino, guide des mécaniques du slot

Le monde des machines à sous a vu l’émergence de titres innovants comme Merge Up …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *