Breaking News
kedarnath2 nwn

बाबा केदार के दर्शनों को आने वाले भक्तों को प्रसाद में मिलेंगी खास चीजें

भक्तों को प्रसाद में चौलाई की पंजरी, खुमेरा सहित मिलेंगे 9 उत्पाद 

kedarnath2 nwn

केदारनाथ (अनसूया प्रसाद मलासी)। बाबा केदार के दर्शनों को आने वाले भक्तों को प्रसाद में चौलाई की पंजरी, खुमेरा सहित 9 उत्पाद मिलेंगे। प्रसाद को चार प्रकार के बैग में पैक किया गया है। गंगाजल के अलावा अन्य सभी उत्पाद महिला समूहों द्वारा तैयार कर पैकिंग की गई है। जिला सभागार में आयोजित कार्यक्रम में जिलाधिकारी ने नौ स्थानीय उत्पादों वाले केदारनाथ धाम के प्रसाद को लॉंच किया। कहा कि, देश-विदेश के श्रद्धालु दर्शनों को धाम पहुंच रहे हैं। लेकिन, हम उन्हें कोई भी ऐसी वस्तु नहीं दे पा रहे हैं, जिसे वे अपने परिवार के लिए ले सके। ऐसे में नौ उत्पादों को शामिल कर प्रसाद तैयार किया गया है, जो श्रद्धालुओं को दिया जाएगा। श्रद्धालुओं को प्रसाद में चौलाई की पंजरी, खुमेरा, एक छोटी बोतल में गंगाजल, बेल पत्री, स्थानीय स्तर पर तैयार शहद, केदारनाथ की भस्म, स्थानीय स्तर पर जड़ी-बूटी से बनी धूप, महिला समूह द्वारा तैयार किया गया साफा और बाबा केदार का सिक्का शामिल किया गया है। इस प्रसाद को रिंगाल, जूट, कपड़ा और कागज के बैग में पैक किया गया है, जिसका मूल्य 2 से पांच सौ रुपये रखा गया है। इस मौके पर इस मौके पर विधायक भरत सिंह चौधरी ने कहा कि, यह पहल आने वाले समय में केदारनाथ सहित चारधाम यात्रा में स्थानीय उत्पादों को बाजार उपलब्ध कराने में मील का पत्थर साबित होगी। इस मौके पर सीडीओ ने कहा कि स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए ब्लाक स्तर सप्ताह के प्रत्येक रविवार कोग हाट लगाई जाएगी। कार्यक्रम में प्रशासनिक व विभागीय अधिकारियों के अलावा जनप्रतिनिधि मौजूद थे।

Check Also

Kawaboumga: Merge Up 2 et Simsinos Casino, guide des mécaniques du slot

Le monde des machines à sous a vu l’émergence de titres innovants comme Merge Up …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *