Related Articles
Максимальные выигрыши с mostbet – ваш ключ к успеху10/21/2026
Hamster Run casino ile kazancını katla
10/20/2026
Hamster Run casino ile kazancını katla
10/20/2026

नई दिल्ली से लखनऊ जा रही शताब्दी एक्सप्रेस बुधवार सुबह दुर्घटनाग्रस्त होते-होते बची। उत्तर प्रदेश में खुर्जा स्टेशन के समीप लखनऊ-दिल्ली शताब्दी का इंजन अचानक डिब्बों से अलग हो गया। इस हादसे की भनक जब तक ड्राइवर को लगती इंजन चार बोगियों के साथ आगे निकल चुका था। सूचना मिलते ही रेल अधिकारी मौके पर पहुंच गए और दोबारा इंजन को डिब्बों से जोड़कर ट्रेन को रवाना किया गया। उधर, रेल प्रबंधन इस बात की जांच कर रहा है कि यह हादसा क्यों हुआ। बुधवार की सुबह नई दिल्ली से लखनऊ चलने वाली शताब्दी एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से रवाना हुई। वह तय समय पर गाजियाबाद रेलवे स्टेशन पहुंची, लेकिन बुलंदशहर के खुर्जा रेलवे स्टेशन के समीप इंजन ने बोगियों का साथ छोड़ दिया। इंजन अपने साथ चार बोगियों के साथ आगे बढ़ गया। एक प्रत्यक्षदर्शी के मुताबिक, ट्रेन अचानक चलते-चलते रुक गई। शताब्दी ट्रेन का इस तरह बिना स्टेशन के रुकना अप्रत्याशित था। जब ट्रेन से नीचे उतरकर देखा तो इंजन के साथ चार डिब्बे भी ट्रेन से अलग हो गए थे। इसके बाद एक-एक कर यात्री नीचे उतरने लगे। सूचना पर पहुंचे रेल अधिकारी दिक्कत दूर कर जल्द से जल्द ट्रेन रवाना करने की कवायद में जुट गए। हालांकि, इस दौरान काफी देर तक रूट बाधित रहा। कुछ ट्रेनें भी प्रभावित हुईं। खासकर पीक आवर होने के चलते कुछ ट्रेनें देरी से दिल्ली पहुंची। इससे पहले रेल अधिकारियों का कहना था कि दूसरा इंजन मंगाकर ट्रेन को रवाना करने के बारे में विचार किया जा रहा है, हालांकि इसकी नौबत नहीं आई।
The National News