Breaking News
dh

हवाई अड्डे पर बम की अफवाह से दहशत

dh

दिल्ली (संवाददाता) ।  दिल्ली हवाई अड्डे के कार्गो टर्मिनल में एक संदिग्ध वस्तु मिलने के बाद आज बम निरोधक दस्ते और खोजी कुत्तों की टीम यहां पहुंची। हवाई अड्डे को बाद में सुरक्षित घोषित कर दिया गया। सीआईएसएफ के महानिदेशक ओपी सिंह ने कहा, ”संदिग्ध वस्तु को सुरक्षित घोषित कर दिया गया है और इसे लेकर घबराने की कोई जरूरत नहीं है। हवाई अड्डे की सुरक्षा के लिए तैनात अधिकारियों ने बताया कि कार्गो टर्मिनल में एक संदिग्ध वस्तु को लेकर सुबह करीब सात बज कर पांच मिनट पर नियंत्रण कक्ष को फोन आया। उन्होंने बताया, ”बम निरोधक और खोजी कुत्तों की टीमों ने पाया कि संदिग्ध वस्तु मारूति कंपनी के कुछ पुर्जों के अलावा और कुछ नहीं है। इलाके को सुरक्षित घोषित कर दिया गया है। जिस माल को सुबह नौ बजे सुरक्षित घोषित किया गया वह दिल्ली-गोवा विस्तारा उड़ान में रखा जाना था। इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा (आईजीआईए) के कार्गो टर्मिनल की सुरक्षा निजी एजेंसियों के हाथ में है लेकिन खतरा या आपात स्थिति में केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल और पुलिस हवाई अड्डे की सुरक्षा की बागडोर संभालती है।

Check Also

Top tips to Keno game online like a pro

The web site is for entertainment solely, with no real money, including Cash Prizes, Free …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *