
हरिद्वार (संवाददाता)। भगवान शिव ही समस्त जग के पालनहार हैं। इनकी शरण में श्रद्धालु अपने मन में जो मनोकामना लेकर आते हैं। भगवान शिव उसकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं। उक्त उद्गार दक्षिण काली मंदिर के पीठाधीश्वर महामण्डलेश्वर स्वामी कैलाशानंद ब्रह्मचारी ने श्रद्धालु भक्तों को संबोधित करते हुए व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि एक माह से चल रहे भगवान शिव के मंदिर में कई धार्मिक अनुष्ठान जिसमें भगवान शिव की विधि विधान के साथ पूजा की गयी। और पूजा के साथ-साथ भगवान के शिवलिंग पर सभी प्रकार के फूलों से और फलों से श्रंगार किया जाता है। नित्य दिन 20 हजार लीटर गंगा जल से शिवलिंग का जलाभिषेक किया जाता था। इस धार्मिक आयोजन में दिल्ली मुंबई, कलकत्ता, हरियाणा, दिल्ली के कई राजनीतिक दलों के नेताओं ने भाग लेकर अपने जीवन को सफल बनाया है। स्वामी कैलाशानंद ब्रह्मचारी ने कहा कि भगवान शिव की शक्ति समस्त संसार में अपरम्पार मानी जाती है। इन्होंने मां गंगा का वेग अपनी जटाओं में रोककर संसार का कल्याण किया। सदा कल्याणकारी शिव भक्तों को मनवांछित फल प्रदान करते हैं। शिव की आराधना करने से परिवारों में सुख समृद्धि का वास होता है। भगवान शिव का नाम लेने से ही कष्टों का निवारण स्वत: ही हो जाता है। विश्व कल्याण हेतु दक्षिण काली मंदिर में एक माह भगवान शिव का रूद्राभिषेक पूर्ण विधि विधान के साथ किया जाता है। स्वामी कैलाशानंद ब्रह्मचारी भगवान शिव की अटूट आराधना कर भक्तों का कल्याण कर रहे हैं। उनके द्वारा सावन माह में चारों प्रहर भगवान शिव की आराधना आश्रम में की जाती है। जिसका लाभ श्रद्धालु भक्तों को भी अवश्य मिलता है। इस अवसर पर आचार्य स्वामी संजीव महाराज, स्वामी शिवानंद, स्वामी सत्यव्रतानंद, अंकुश शुक्ला, बालमुकुंदानंद ब्रह्मचारी, अनुज दुबे, पंडित शिवकुमार शर्मा, अनुराग वाजपेयी, रामसिंह, डॉ.अजय मगन, डॉ.शशी मोहन कौशिक आदि उपस्थित रहे।
The National News
282833 938765of course like your website but you need to test the spelling on quite a few of your posts. 36084
752961 812553Utilizing writers exercises such as chunking. They use a lot of websites that contain several creative writing exercises. Writers read an exercise, and do it. 211220