
मसूरी (संवाददाता)। मसूरी के कुलड़ी बाजार के पास एक होटल में शादीशुदा महिला ने अपने प्रेमी के साथ फांसी लगाकर की आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने मृतक युवक की पहचान करने के बाद उसके परिजनों सूचित कर दिया है। मिली जानकारी के अनुसार मसूरी के कूलड़ी क्षेत्र शिवा पैलस होटल है। बीते रोज होटल के एक कमरे में एक युवक यवती ठहरे। रात दस बजे दोनों बाजार घुमकर लौटे और होटल स्टाफ से खाना कमरे में मंगाया। साथ ही बर्तन सुबह ले जाने के लिए कहा। गुरुवार सुबह जब काफी देर तक कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो होटल स्टाफ को शक हुआ। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने जब दरवाजा खोला तो अंदर युवक युवती पंखे से लटके हुए थे। साथ ही उनके मुंह बंधे हुए थे। युवती के पास पहचान के लिए कोई चीज नहीं थी, लेकिन मृतक युवक के पास से आधार कार्ड मिला है। जिससे पता चला कि मृतक फरीदपुर पंजाब का रहने वाला है। पुलिस ने बताया कि युवक की पहचान अंग्रेज सिंह (33 वर्ष) निवासी फरीदकोट पंजाब के रूप में हुई है, जबकि युवती की पहचान हालफिल्हाल अभी नहीं हो सकी है। उसके प्रयास किए जा रहे है। दोनों शादीशुदा बताए जा रहे हैं। पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना दे दी है। शवों का पंचायतनामा भरकर आगे की कार्यवाही के लिए भेज दिया है।
The National News
249069 96671Really informative post. Your current Internet site style is awesome as effectively! 375799